नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की अनोखी पहल;
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ लोगों की आरती उतारकर बाहर न निकलने की अपील की
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इस बीच कानपुर में सख्त रवैये के बाद भी बड़ी संख्या में लोग लॉकडाउन तोड़कर घरों से निकल रहे है।लॉकडाउन का उलंघन करने वालों के लिए पुलिस ने अनोखी पहल की शुरूआत की है। बेवजह घरों से निकलने वालों को पुलिस ने लाइन में खड़ाकर थाल सजाकर वैदिक मंत्रोचारण के साथ उनकी आरती उतारी। उनपर फूल बरसाए और प्रसाद का वितरण भी किया।
पुलिस ने ऐसे लोगों से अपील की है कि घरो पर ही रहे खुद को परिवार और समाज को सुरक्षित रखने में भागीदार बने।
शहर में जमात और उनके संपर्क में आए लोग बड़ी संख्या में संक्रमित पाए जा रहे है। संक्रमितों की संख्या में शहर में 79 पहुंच गई है। जिसमें से दो संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 7 लोग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रशासन ने शहर के 18 स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया है। दिनरात पुलिसकर्मी और जिला प्रशासन के अधिकारी काम रहे हैं।
सख्ती के बावजूद भी लोगों के बाहर निकलने पर अंकुश लगाने का तरीका
पुलिस पर सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने का आदेश है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों , चौराहों और गलियों में जमकर लाठिया भांजी है । इसके साथ ही बेवहज सड़क पर घूमने वालों को मुर्गा बनाने और कान पकड़कर उठक बैठक की तस्वीरें और वीडियों भी सामने आ चुके है ।वहीं पुलिस जनता के फोन पर लोगों को लंच पैकेट, दवा और बच्चो के बर्थडे पर केक लेकर घर पहुंचा रही है । पुलिस के इतने रूप देखकर सभी उनके कार्यो की सराहना कर रहे है ।
इस बीच लॉकडाउन-2 के 8वें दिन पुलिस ने बेवज घूमने वालों को पीटा नहीं बल्कि उनको लाइन में खड़ा कर दिया। दरोगा देवेंद्र कुमार एक थाली सजाकर लाए जिसमें फूल थे और कपूर जल रहा था। लॉकडाउन तोड़ने वालों की दरोगा देवेंद्र कुमार ने आरती उतारी।
उनके पीछे चल रहे रहे किदवई नगर चौकी इंचार्ज अशोक मिश्रा वैदिक मंत्रोच्चार कर रहे थे। आरती के बाद एक सिपाही लोगों को प्रसाद के रूप में केला दे रहा था। पुलिस ने आरती उतार की एक अनोखी पहल करके लोगों से घरों में रहने की अपील की है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment