Featured Posts

Breaking

Thursday, 2 April 2020

पिता ने मोबाइल पर बात करने से मना किया तो बेटे ने लगाई फांसी;

पिता ने मोबाइल पर बात करने से मना किया तो बेटे ने लगाई फांसी; 

शव लटकता देख मां ने हाथ की नस काटी, 

अस्पताल में भर्ती

जिले के बर्रा थाना इलाके में बुधवार शाम एक इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दे दी। बताया जा रहा है कि छात्र के पिता ने मोबाइल चलाने और बात करने से मना करते हुए फटकार लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

बेटे का शव फांसी से लटकता हुआ देख मां अपने हाथ की नस काट ली, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका उपचार चल रहा है।

बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा दो में रहने वाले अभिषेक जायसवाल प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। परिवार में पत्नी दीपा बेटे विभू (18) और बेटी कोसिन के साथ रहते है। विभू ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वो पूरे दिन मोबाईल फोन पर बात किया था। मोबाइल पर बात करने को लेकर छात्र के पिता पहले भी कई बाद फटकार लगा चुके थे।

अभिषेक जायसवाल ने बीते बुधवार की शाम को विभू को मोबाइल चलाने और बात करने को लेकर फटकार लगाई थी। जिससे नाराज होकर विभू अपने कमरे में चला गया था। जब काफी देर तक विभू कमरे से नहीं निकला तो उसकी मां देखने के लिए पहुंची। मृतक की मां जैसे ही कमरे में पहुंची तो बेटे का लटकता हुआ शव देखकर वो चीख पड़ी। इसके बाद खुद भी जान देने के लिए चाकू से हाथ की नस काट ली जिसके बाद परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

बर्रा इंस्पेक्टर के मुताबिक एक लडके ने फांसी लगाई है। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी परिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।

पिता ने मोबाइल पर बात करने से मना किया तो बेटे ने लगाई फांसी;
मृतक विभू की फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I