Featured Posts

Breaking

Thursday, 2 April 2020

24 घंटे में संक्रमण के 15 नए मामले; लखनऊ में महिला डॉक्टर के ससुर का टेस्ट पॉजिटिव,

24 घंटे में संक्रमण के 15 नए मामले; लखनऊ में महिला डॉक्टर के ससुर का टेस्ट पॉजिटिव, 

मेरठ में विदेशी जमाती संक्रमित

उत्तर प्रदेश में दिल्ली से सटा नोएडा शहर (गौतमबुद्धनगर) कोरोना का ऐपिसेंटर बन चुका है। यहां अब तक कोरोना के 48 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। बुधवार को राज्य में कोरोना के 15 नए मरीज मिले। इनमें नोएडा के 9, बुलंदशहर के 2 और बस्ती, मेरठ, लखनऊ व आगरा में एक-एक केस शामिल है। कोरोना ने राज्य के 16 शहरों तक पांव पसार चुका है। अब तक 118 केस पॉजिटिव मिल चुके हैं।

लखनऊ: डॉक्टर की सास के बाद ससुर भी कोरोना पॉजिटिव


कनाडा से राजधानी लखनऊ लौटी महिला डॉक्टर की सास के बाद उसके ससुर में भी कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। वे सेना के सेवानिवृत्त अफसर हैं। इससे पहले उनकी बहू व पत्नी में संक्रमण पाया की पुष्टि हुई थी। सेवानिवृत्त अफसर को कमांड अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मेरठ में इंडोनेशिया का जमाती संक्रमित

बुधवार सुबह मेडिकल अस्पताल में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। जबकि एक अन्य की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है। वहीं, एक इंडोनेशिया के जमाती में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ राजकुमार चौधरी ने बताया कि बुधवार को कोरोना टेस्ट में 60 लोगो की जांच की गई थी, जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

 जिस व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव आया है वह सरधना की एक मस्जिद में रूका हुआ था। दो दिन पहले पुलिस ने मस्जिद से 9 विदेशी जमातियों को ढूंढा था। ये सभी इंडोनेशिया के बताए गए थे। इन सभी को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से आज आठ की रिपोर्ट निगेटिव आयी है, जबकि एक की पॉजिटिव आयी है।

अब तक मेरठ में 20 लोग हुए पॉजिटिव मिले। जिसमें बुधवार को एक की मौत हो चुकी है। बुधवार को पॉजिटिव मिला शख्स इंडोनेशिया का रहने वाला है। उसे 29 मार्च को पुलिस ने सरधना से पकड़ा था।

उप्र में अब तक रोगियों की मौत-

शहररोगी की उम्रसंक्रमण की पुष्टि कब?मृत्यु कब?मेडिकल हिस्ट्री
बस्ती25 वर्षीय युवकएक अप्रैल30 मार्चलिवर व किडनी रोग
मेरठ72 वर्षीय बुजुर्ग29 मार्चएक अप्रैलडायबिटीज, क्रॉनिक पल्मोनरी डिजीज

प्रदेश के 1614 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण

उत्तर प्रदेश में अब तक 118कोरोना पॉजिटिव केस मिले। अब तक 1,614 लोगों में कोरोना जैसालक्षण पाया गया है। कोरोना प्रभावित देशों से अब तक 54,156 लोग उत्तर प्रदेश लौटे हैं। 12,414 लोगों को 28 दिन के ऑब्जरवेशन पर रखा गया है।

यहां-यहां इतने केस-

शहरकेसरिकवर
नोएडा4806
लखनऊ1001
आगरा1208
गाजियाबाद0802
बरेली06
बुलंदशहर03
पीलीभीत02
वाराणसी02
मेरठ20
बस्ती02
लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, कानपुर नगर, जौनपुर, शामली, बागपत06
कुल11817


24 घंटे में संक्रमण के 15 नए मामले; लखनऊ में महिला डॉक्टर के ससुर का टेस्ट पॉजिटिव,
प्रतीकात्मक।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I