सुल्तानपुर में सूडानी नागरिक कोरोना पॉजीटिव पाया गया,
निजामुद्दीन में हुए मरकज में शामिल होकर लौटा था
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एक तरफ जहां 9 जिले कोरोनामुक्त हो चुके हैं, वहीं दूसरी ओर सुल्तानपुर में कोरोनावायरस पॉजीटिव की संख्या बढ़ती जा रही।दिल्ली के निजामुद्दीन तब्लीगी जमात से लौटे 10 सूडानी नागरिकों में से एक की दूसरी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजीटिव आ गई है। इससे पहले इन्हीं में से एक बुजुर्ग भी सोमवार को कोरोना पॉजीटिव मिला था।
रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने कोरोना पॉजीटिव को फरीदीपुर के केएनआईएमटी क्वारैंटाइन सेंटर से निकाल कर कुड़वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए एल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया है।
मंगलवार देर रात जिला प्रशासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 19 अप्रैल को निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज में शामिल 14 व्यक्तियों के दूसरे सैंपल टेस्ट के साथ 40 व्यक्तियों के सैंपल लखनऊ के एसजीपीजीआइ भेजे गए थे। मंगलवार को आई रिपोर्ट में मो. अब्दुल्ला जैम की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
हालांकि, उक्त व्यक्ति में कोरोनावायरस का कोई लक्षण नहीं पाया गया था। जिला प्रशासन के मुताबिक 13 तब्लीगियों सहित अन्य 39 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। जिलाधिकारी सी इंदुमति ने जनपदवासियों से कोरोना बचाव के उपाय व शारीरिक दूरी का अनुपालन करने के साथ घरों में रहने की अपील की है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment