Featured Posts

Breaking

Wednesday, 22 April 2020

पंचायती राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने योगी को सौंपा 53 करोड़ रुपए का चेक,

पंचायती राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने योगी को सौंपा 53 करोड़ रुपए का चेक, 

कोरोना के खिलाफ चल रहे अभियान में होगा इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1300 को पार कर गई है, अब तक 21 की मौत हो चुकी है।

इस बीच राज्य के पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी एवं प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने पंचायती राज विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुधवार को यहां लोकभवन में 53 करोड़ 20 रुपये का चेक सौंपा।

सीएम ने विभाग के इस योगदान की सराहना की है।
योगी ने कोविड-19 से उत्पन्न हुई स्थिति के मद्देनजर प्रदेशवासियों से आर्थिक मद्द का आह्वान किया है।

इसी क्रम में पंचायती राज विभाग द्वारा स्वैच्छिक योगदान किया गया है। ‘मुख्यमंत्री का पीड़ित सहायता कोष-कोविड केयर फण्ड’की धनराशि का उपयोग कोविड-19 के उपचार व बचाव के लिए इस्तेमाल की जाएगी। फंड की धनराशि से टेस्टिंग, एल-1, एल-2 तथा एल-3 अस्पतालों की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण, लाजिस्टिक्स यथा पी0पी0ई0 किट, एन-95 मास्क, वेंटिलेटर्स आदि की व्यवस्था की जाएगी।

यूपी में अब तक 162 डिस्चार्ज, 21 की हो चुकी हैं मौत

अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 162 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 43, आगरा से 18, मेरठ से 17, गाजियाबाद से 13, लखनऊ से 9, वाराणसी-बरेली-महराजगंज-सीतापुर से 6-6, गाजीपुर से 5, लखीमपुर खीरी-जौनपुर-हाथरस से 4, प्रतापगढ़-फ़िरोज़ाबाद से 3-3, हरदोई-पीलीभीत-शामली-बुलन्दशहर-कौशाम्बी से 2-2, प्रयागराज-शाहजहांपुर-कानपुर नगर-मुरादाबाद-बाराबंकी से 1-1 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया।

प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 21 मौतें हुईं हैं। इनमें बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर, लखनऊ, फिरोजाबाद व अलीगढ़ में 1-1, मेरठ में 3, मुरादाबाद में 5 व आगरा में 6 मौतें हुईं है।

53 जिलों में से 9 कोरोना मुक्त हुए: 

पीलीभीत, शाहजहांपुर, हाथरस, बरेली, हरदोई, महराजगंज, बाराबंकी, कौशाम्बी और प्रयागराज के कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए, वर्तमान में इन जनपदों में एक भी कोरोना पेशेंट नहीं हैं। प्रदेश में 89,131 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की गई हैं। प्रदेश में कुल 49,428 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 11,871 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।

पंचायती राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह ने योगी को सौंपा 53 करोड़ रुपए का चेक,
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोकभवन में बुधवार को राज्य के पंचायती मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विभाग की ओर से 53 करोड़ रुपए का चेक सौंपा जिसे कोविड-19 के खिलाफ चल रहे अभियान में इस्तेमाल किया जाएगा।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I