Featured Posts

Breaking

Wednesday, 22 April 2020

रायबरेली में 24 घंटे के भीतर ही 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए;

रायबरेली में 24 घंटे के भीतर ही 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए; 

जिले में कुल संख्या हुई 43, इनमें 18 तब्लीगी जमाती

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चौबीस घंटे के भीतर ही कोरोना पॉजिटिव के 8 और मरीज मिलने से पूरे जिले में दहशत फैल गई है।

खबर लगते ही स्वास्थ्य महकमे की टीम कृपालु इंस्टिट्यूट में बने क्वारैंनटाइन सेंटर पहुंची है।

अब टीम की निगरानी में सभी आठों पाजिटिव मरीजों को आगे मुख्य क्वारैंनटाइन सेंटर में भेजे जाने की तैयारी हो रही है।

एडीएम प्रशासन रायबरेली राम अभिलाष ने बताया कि जिले में बुधवार को कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी कृपालु नर्सिंग इंस्टीट्यूट में क्वारैनटाइन किये गए थे, जिनकी रिपोर्ट आज एसजीपीजीआई से पाजिटिव आई है।

वहीं मंगलवार शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा मोहल्ले से 30 संदिग्धों को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची थी। जहां सभी का सैम्पल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है।

इससे ठीक चौबीस घंटे पहले मंगलवार को एक दिन में 33 कोरोना पाजिटिव मरीज जिले में मिले थे। इनमें 16 जमाती थे, जो सहारनपुर जिले के हैं, इसके अलावा रायबरेली निवासी 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई थी।

 ये सभी शहर के फातिमा मस्जिद एरीये में रह रहे थे, जबकि पूर्व में दो जमाती पाजिटिव पाए गए थे। पुलिस ने शहर के फातिमा मस्जिद एरीये और बछरावा क्षेत्र के एरीये को हाट स्पाट कर दिया गया है। सीमाएं सील कर सख्ती बढ़ा दी है।

रायबरेली में 24 घंटे के भीतर ही 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए;
पिछले दो दिनों में रायबरेली कोरोना का बड़ा सेंटर उभरकर सामने आया है। मंगलवार को जहां 33 पॉजिटिव मरीज पाए गए थे वहीं बुधवार को आठ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I