Featured Posts

Breaking

Monday, 13 April 2020

कोरोना के बीच पहली बार किसी खेल की लीग शुरू,

कोरोना के बीच पहली बार किसी खेल की लीग शुरू, 

स्टेडियम में फैंस के पुतले और रोबोट उत्साह बढ़ा रहे

पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण जुलाई तक के सभी खेल टूर्नामेंट रद्द या टाल दिए गए हैं। दुनिया की एक तिहाई आबादी घरों में कैद है।

ऐसे में एक देश ऐसा भी है, जिसने किसी खेल की लीग को बगैर दर्शकों के ही शुरू करवा दिया है। यह देश ताइवान है, जहां बेसबॉल लीग शुरू हो गई है। इससे पहले कोरोना के कारण ही 13 मार्च से शुरू होने वाली इस लीग को टाल दिया गया था।

स्टेडियम में फैंस के आने पर बैन है। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम में फैंस के पुतले लगाए गए हैं। इसके अलावा रोबोट भी रखे गए हैं। यूनी प्रेसिडेंट-7 इलेवन ने चार घंटे से अधिक चले मुकाबले में चाइनाट्रस्ट ब्रदर्स को 4-1 से हराया।

कोरोना के बीच पहली बार किसी खेल की लीग शुरू,
ताइवान बेसबॉल लीग में स्टेडियम में फैंस के आने पर बैन है। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम में फैंस के पुतले लगाए गए हैं।

https://ift.tt/2yhsi3J

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I