Featured Posts

Breaking

Saturday, 18 April 2020

ब्रिटेन का चेल्सी फुटबॉल क्लब 78 हजार मेडिकल और चैरिटी वर्कर्स को मुफ्त खाना मुहैया कराएगा।

ब्रिटेन का चेल्सी फुटबॉल क्लब 78 हजार मेडिकल और चैरिटी वर्कर्स को मुफ्त खाना मुहैया कराएगा। 


फैंस की सबसे पसंदीदा फुटबॉल लीग ‘चैंपियंस लीग’ का फाइनल 29 अगस्त को हो सकता है। यूरोपियन फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी इसे आयोजित करने को लेकर प्रस्ताव बना रही है।

यूएफा को उम्मीद है कि अगस्त में हफ्ते भर का एक छोटा टूर्नामेंट कराया जा सकता है, जिसका फाइनल 29 अगस्त को इस्तांबुल में हो सकता है। कोरोनावायरस के कारण मार्च में लीग स्थगित कर दी गई थी, तब इसके प्री क्वार्टर फाइनल चल रहे थे।

मूल रूप से चैंपियंस लीग का फाइनल 30 मई को इस्तांबुल में खेला जाना था। यानी, अगर 29 अगस्त को फाइनल हुआ, तो लीग का फाइनल तीन महीने डिले होगा। रिपोर्ट के अनुसार, 26 अगस्त को यूरोपा लीग का फाइनल देंस्क (पोलैंड) में हो सकता है। यूएफा एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग 23 अप्रैल को होनी है। उसमें सभी विकल्पों पर चर्चा होगी।

यूएफा दो विकल्प पर विचार कर रहा है

  • चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के दोनों लेग जुलाई और अगस्त में कराए जाएं। लेकिन यह तभी संभव है, जब घरेलू लीग जून में फिर से शुरू होंगी।
  • घरेलू लीग का सीजन खत्म होने के बाद चैंपियंस लीग के बाकी मैच में सिर्फ एक-एक लेग हों। पूरा टूर्नामेंट एक हफ्ते के भीतर खत्म कर दिया जाए।

ला लिगा सीजन रद्द होने पर टॉप-4 टीम क्वालिफाई करेंगी

स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन ने प्रस्ताव दिया है कि अगर घरेलू लीग ला लिगा का वर्तमान सीजन रद्द हो गया, तो मौजूदा टॉप-4 टीमें अगले साल की चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई कर लेंगी। लीग 12 मार्च से स्थगित है। सभी 20 टीमों ने 27-27 मैच खेले हैं। हर टीम एक सीजन में 38 मैच खेलती है। पॉइंट टेबल के अनुसार, बार्सिलोना पहले, रियल मैड्रिड दूसरे, सेविला तीसरे और रियल सोसाइडाड चौथे नंबर पर हैं। गेटाफे, एटलेटिको मैड्रिड व एथलेटिक बिलबाओ यूरोपा लीग खेलेंगी।

ब्रिटेन का चेल्सी फुटबॉल क्लब 78 हजार मेडिकल और चैरिटी वर्कर्स को मुफ्त खाना मुहैया कराएगा।
लिवरपूल की ट्रॉफी परेड के फोटो को वर्ल्ड प्रेस फोटो अवॉर्ड दिया गया है। मूल रूप से चैंपियंस लीग का फाइनल 30 मई को इस्तांबुल में खेला जाना था। यानी, अगर 29 अगस्त को फाइनल हुआ, तो लीग का फाइनल तीन महीने डिले होगा।

https://ift.tt/2wRhV6A

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I