Featured Posts

Breaking

Monday, 27 April 2020

5 जिलों में 17 पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में;

5 जिलों में 17 पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में; 

एक्टिव 1624 केसेज में 1052 तब्लीगी जमाती

उत्तर प्रदेश में कोरोना कहर जारी है। अब यह कोरोना योद्धाओं को भी अपनी जद में ले रहा है। राज्य के 5 जिलों में 17 पुलिसकर्मी कोरोनावायरस सेसंक्रमित हैं।

 जिसमें वाराणसी, कानपुर में 7-7, मुरादाबाद, बिजनौर और आगरा में 1-1 पुलिसकर्मी शामिल हैं।डीजीपी मुख्यालय से सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, प्रदेश के 58 जनपदों में कोरोना के 1880 मरीज हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 88 नए मरीज प्रदेश भर में आए हैं। जिसमें 1624 एक्टिव केस हैं। इनमें 1052 लोग तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं।

लखनऊ में श्रावस्ती के मरीज की मौत

पीजीआइ में भर्ती 72 वर्षीय श्रावस्‍ती के एक मरीज की रविवार की रातमौत हो गई। उनके 30 वर्षीय बेटे और केजीएमयू में भर्ती उरई के डॉक्‍टर की पत्‍नी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। रविवार को तीन मरीजों में वायरस की पुष्‍ट‍ि के बाद राजधानी में अब कुल 208 मरीज हो गए हैं।

वहीं, अब तक दो की मौत और 50 लोग ठीक हो चुके हैं। इसमें सबसे अधिक साढ़ामऊ अस्पताल में ठीक हुए। जिसमें लखनऊ निवासी कुल 30 मरीज हैं। बता दें, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को 166 संदिग्धों के सैंपल भेजे थे। पहली मौत 15 अप्रैल को हुई थी। लखनऊ के नया गांव निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत केजीएमयू में हुई थी।


रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हालात गंभीर:


पीजीआइ में भर्ती गोमती नगर निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है। यह पहले से गुर्दा पीडि़त रहे हैं, वहीं वायरस की चपेट में आने पर स्थिति बिगड़ती जा रही है।


तबीयत खराब होने के बावजूद नर्स सेकराई रह थी ड्यूटी


लखनऊ केनक्खास निवासी 40 वर्षीय नर्स केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के पांचवें तल स्थित क्रिटिकल केयर मेडिसिन आइसीयू में तैनात है। 21 अप्रैल को उसे जुकाम, बुखार का अहसास हुआ। ऐसे में अगले दिन छुट्टी पर चली गई।

 लिहाजा, 22 से 24 अप्रैल वह ट्रॉमा सेंटर नहीं आई। वहीं, चर्चा है कि 25 अप्रैल को उसे नाइट ड्यूटी पर बुला लिया गया। वेंटिलेटर यूनिट में वह रात भर रही। उसका बुखार, जुकाम बढ़ता देख शनिवार को स्वैब कलेक्शन कर सैंपल भेज दिया गया, मगर उसे यूनिट से छुट्टी नहीं मिली।

सुबह ड्यूटी कर वह घर चली गई। रविवार को वायरस की पुष्टि हुई। इसके चलते कई डॉक्टर, नर्स, मरीज, तीमारदारों में संक्रमण का खतरा है। इस दौरान क्रिटिकल केयर यूनिट की भर्ती बंद कर दी गई है।


58 में से 10 जनपद कोरोना मुक्त: 


पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी, शाहजहांपुर, हाथरस, बरेली, हरदोई, प्रतापगढ़, महराजगंज, बाराबंकी और कौशाम्बी के कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए।वर्तमान में इन जनपदों में एक भी कोरोना पेशेंट नहीं हैं। वहीं प्रदेश में 90,702 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की। प्रदेश में कुल 1,12,404 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 11,363 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।


पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण-

अभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 380, लखनऊ में 208, गाजियाबाद में 58, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 117, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 170, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 101, वाराणसी में 37, शामली में 27, जौनपुर में 5, बागपत में 15, मेरठ में 89, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 38, बस्ती में 23, हापुड़ में 25, गाजीपुर में 6, आज़मगढ़ में 8, फिरोजाबाद में 83, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 181, शाहजहांपुर में 1, बाँदा में 3, महराजगंज में 6, हाथरस में 4, मिर्जापुर में 3, रायबरेली में 43, औरैय्या में 10, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 2, बिजनौर में 29, सीतापुर में 20, प्रयागराज में 4, मथुरा में 10 व बदायूँ में 14, रामपुर में 20, मुजफ्फरनगर में 18, अमरोहा में 25, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 2, संभल में 13, उन्नाव में 1, कन्नौज में 7, संतकबीरनगर में 21, मैनपुरी में 5, गोंडा में 1, मऊ में 1, एटा में 3 व सुल्तानपुर में 3, अलीगढ़ में 13, श्रावस्ती में 5, बहराइच में 9, बलरामपुर में 1, अयोध्या में 1 व जालौन में भी 1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

327 कोरोना हुए डिस्चार्ज-

आगरा से 49, लखनऊ से 30, गाजियाबाद से 16, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 71, लखीमपुर-खीरी से 4, कानपुर नगर से 7, पीलीभीत से 2, मोरादाबाद से 1, वाराणसी से 8, शामली से 18, जौनपुर से 4, बागपत से 1, मेरठ से 36, बरेली से 6, बुलन्दशहर से 5, बस्ती से 5, गाजीपुर से 5, आज़मगढ़ से 3, फ़िरोज़ाबाद से 3, हरदोई से 2, प्रतापगढ़ से 6, सहारनपुर से 10, शाहजहांपुर से 1, महराजगंज से 6, हाँथरस से 4, बाराबंकी से 1, कौशाम्बी से 2, सीतापुर से 12, प्रयागराज से 1, बदायूं से 1, रामपुर से 4 व मुजफ्फरनगर से 3 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ पूर्णतया करवाकर डिस्चार्ज किया गया हैं।


कोरोना से कुल 31 मौतें हुईं: 


बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, लखनऊ में दो, फिरोजाबाद व अलीगढ़ में 1-1, मुरादाबाद में 6, मेरठ में 5, कानपुर में 3 व आगरा में कोरोना से अब तक कुल 10 मौतें हुई

5 जिलों में 17 पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में;
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी की तरफ से पुलिसकर्मियों को कोरोना से बचाव के एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I