Featured Posts

Breaking

Tuesday, 14 April 2020

43 जिलों में 646 संक्रमित; एक दिन में रिकॉर्ड 147 नए केस सामने आए,

43 जिलों में 646 संक्रमित; एक दिन में रिकॉर्ड 147 नए केस सामने आए, 

आगरा में अब तक सब से अधिक 139 लोग पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण 43 जिलों में फैल गया है। बीते 24 घंटे में 147 मामले कोरोना वायरस के मामले बढ़ गए। इसमें राजधानी लखनऊ के नौ नए संक्रमित भी शामिल हैं।

यूपी में सोमवार को कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत गई, इसमें आगरा में दो व मुरादाबाद में एक लोगों की मौत हुई। कोरोना से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

यूपी में सोमवार देर रात तक 147 नए मरीजों की साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 646 तक पहुंच गई है, इसमें 389 जमाती हैं।

संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकसेंदु अग्रवाल ने बताया कि अब तक 49 मरीज स्वास्थ्य हो चुके हैं। आगरा में 45 वर्षीय महिला की सुबह ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी। शाम को उसकी रिपोर्ट पॉसिटिव आई हैं। वहीं मुरादाबाद में एक जमाती की कोरोना के संक्रमण से मौत हुई है।

वह क्वॉरेंटाइन में था। नए केस में आगरा 39, सहारनपुर में 24, मुरादाबाद में 17, नोयडा में 16, लखनऊ में 9, बागपत में 7, फिरोजाबाद में चार, बस्ती व शामली 5-5, सीतापुर, मेरठ , बिजनौर व कासगंज में तीन-तीन, आजमगढ़, हापुड़, अमरोहा में दो-दो , मथुरा मुजफ्फरनगर व इटावा में एक-एक मामले नए आए हैं।

अब तक 13,287 सैम्पल भेजे गए, जिनमें 12,542 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई

कोरोना टेस्टिंग के लिए अब तक कुल 13,287 सैम्पल भेजे गए, जिनमें 12,542 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई और 177 अंडर प्रोसेस हैं। प्रदेश में अभी तक कुल 71917 लोग सर्विलांस किए गए और 46874 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी भी की गई हैं।

 प्रदेश में होम क्वारेंटाइन में 23848 व्यक्ति हैं। प्रदेश में कुल 22897 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 9274 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।

अभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 139, लखनऊ में 36, गाजियाबाद में 27, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 80, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 9, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 19, वाराणसी में 9, शामली में 17, जौनपुर में 4, बागपत में 14, मेरठ में 59, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 11, बस्ती में 14, हापुड़ में 8, गाजीपुर में 5, आज़मगढ़ में 6, फिरोजाबाद में 19, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 56 व शाहजहांपुर में 1, बाँदा में 2, महराजगंज में 6, हाँथरस में 4, मिर्जापुर में 2, रायबरेली में 2, औरैय्या में 3, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 2, बिजनौर में 4, सीतापुर में 10, प्रयागराज में 1, मथुरा में 4 व बदायूँ में 2, रामपुर में 6, मुजफ्फरनगर में 5, अमरोहा में 9, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में भी 1 पेशेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

43 जिलों में 646 संक्रमित; एक दिन में रिकॉर्ड 147 नए केस सामने आए,
यूपी में सोमवार देर रात तक 147 नए मरीजों की साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 646 तक पहुंच गई है, इसमें 389 जमाती हैं। 


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I