Featured Posts

Breaking

Saturday, 18 April 2020

घाघरा नदी में अनियंत्रित होकर पलटी नाव; 2 बच्चियों की मौत,

घाघरा नदी में अनियंत्रित होकर पलटी नाव; 2 बच्चियों की मौत, 

एक का शव बरामद

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शनिवार को नाव से घाघरा नदी पार कर खेतों में काम करने जा रहे एक दर्जन से अधिक लोग बीच नदी हादसे का शिकार हो गए।

नाव में अधिक लोग सवार होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे सभी लोग पानी में गिर गए।

 हादसे के दौरान सभी लोग तैर कर बाहर आ गए लेकिन 2 बच्चियां नदी में ही डूब गई जिससे उनकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने एक बच्ची का शव बरामद कर लिया हैं जबकि एक बच्ची के शव की तलाश अभी भी जारी हैं। पुलिस ने मामले की गोताखोरों द्वारा नदी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया हैं।


नदी में डूबी 2 बच्चियां,एक बरामद


घटना तंबौर थाना क्षेत्र के फूलपुर इलाके का हैं। यहां के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण एक नाव में सवार होकर घाघरा नदी पार कर खेतों में काम करने जा रहे थे। नाव गुनिया घाट पर पहुंचने वाली थी उसी दौरान नाव अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे उसमे सवार सभी लोग नदी में गिर गए।

हादसे के दौरान सभी ग्रामीण नदी में तैरकर किनारे आ गए लेकिन दो बच्चियां जिनकी उम्र क्रमशः 12 साल और 14 साल थी, वह पानी के बहाव में नदी के बीच पहुंच गई और डूबने से दोनों की मौत हो गयी।

स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक बच्ची शालिनी का शव बरामद कर लिया हैं जबकि शिवानी का शव अभी बरामद नही हो सका है। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापता बच्ची के शव की तलाश शुरू कर दी हैं लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी हैं।

घाघरा नदी में अनियंत्रित होकर पलटी नाव; 2 बच्चियों की मौत,
सीतापुर में नाव पलटने से दो बच्चियों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तलाशने का काम शुरू किया। अभी तक एक शव बरामद किया जा चुका है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I