Featured Posts

Breaking

Tuesday, 28 April 2020

कोरोना के दो नए केस मिले; यहां एक छात्र से 20 में फैला संक्रमण,

कोरोना के दो नए केस मिले; यहां एक छात्र से 20 में फैला संक्रमण, 

पॉजिटिव रोगियों की संख्या 23 पहुंची

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक देवबंद से मदरसा छात्र के संपर्क में आई परिवार की एक महिला है,

जबकि दूसरा संक्रमित मुंबई से आया एक युवक है। जिला प्रशासन ने संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। साथ ही संपर्क में आए लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है।

मुंबई से लौटे युवक की बस्ती में बिगड़ी थी सेहत

संतकबीरनगर जिले में अब तक कोरोना के 23 टेस्ट पॉजिटिव मिल चुके हैं। सीएमओ डॉक्टर हर गोविंद सिंह ने बताया कि, देवबंद से लौटे मगहर के शेरपुर रेहरवा मोहल्ला निवासी छात्र समेत परिवार के 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

अब छात्र के संपर्क में आई मगहर कस्बे की 25 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसी तरह परतिया गांव निवासी 27 वर्षीय युवक भी कोरोना से संक्रमित मिला है। वह 25 अप्रैल को मुंबई से लौटा था। लेकिन रास्ते में बस्ती में उसकी तबियत बिगड़ गई थी।

 इसके बाद उसे सीधे जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। डॉक्टरों ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

प्रदेश में 1993 बीमार हुए

उत्तर प्रदेश के 60 जनपदों में अब तक कुल 1993 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें 1089 लोग तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं। राज्य में कोरोना के 1565 एक्टिव केस हैं, यानी ये मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक कुल 33 मौतें हुईं हैं। जबकि 399 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं।

कोरोना के दो नए केस मिले; यहां एक छात्र से 20 में फैला संक्रमण,
मुंबई से लौटे एक युवक में भी कोरोना का संक्रमण एक्टिव पाया गया।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I