Featured Posts

Breaking

Tuesday, 28 April 2020

बुलंदशहर में 2 साधुओं की मंदिर परिसर में सोते वक्त हत्या,

बुलंदशहर में 2 साधुओं की मंदिर परिसर में सोते वक्त हत्या,

 चिमटा चुराने के विवाद में नशेड़ी युवक ने घटना को अंजाम दिया

महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की मॉबलिंचिंग के बाद अब उत्तर प्रदेश में साधुओं की हत्या की घटनासामने आई।

बुलंदशहर के अनूपशहर इलाके में दो साधुओं की मंदिर परिसर में सोते वक्त धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई।वारदात मेंगांव के ही नशेड़ी युवक मुरारी का नाम सामने आया है। पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

यहांपगोना गांव में घटना के बाद बुलंदशहर एसएसपी समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारीमौके पर पहुंचे और साक्ष्य इकट्‌ठे किए। पुलिस का दावा है कि हिरासत में लिया गया मुरारी लंबे समय से भांग के नशे का आदीहै।आरोपी पर दो दिन पहले बाबा का चिमटा चुराने का भी आरोप लगा था।

इसी बात को लेकरसाधुओं और आरोपी मुरारी के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरानआरोपी मुरारी ने दोनों साधुओं को अंजाम भुगत लेने की धमकी भी दी थी।पुलिस अधिकारियों का कहनाहै कि आरोपी अभी नशे की हालत में है। दोनों संतो के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। घटनास्थल की फॉरेन्सिक जांच भी कराई गई।

एसएसपी ने कहा-चिमटे को लेकर विवाद हुआ था

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने साधुओं के एक सामान (चिमटा) को छीन लिया था, जिसके बाद साधुओं ने उसे डांटा था। इससे नाराज होकर आरोपी ने दोनों साधुओं की हत्या कर दी। मामले की जांच की जा रही है।

10 दिन पहले महाराष्ट्र में साधुओं की पीटकर हत्या की गई थी

इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में 16-17 अप्रैल की दरमियानी रात दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। ग्रामीणों ने चोर के शक में तीनों की पिटाई की थी।मौके पर पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आएथे। मामले में 100 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

बुलंदशहर में 2 साधुओं की मंदिर परिसर में सोते वक्त हत्या,
बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I