बस्ती में तीन युवक संक्रमित मिले; अब रोगियों की संख्या 19 पहुंची,
एक की गई थी जान
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को तीन और लोगों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन तीनों में दो युवक को बरसा बाजार व एक मुंडेरवा का रहने वाला है।अब बस्ती में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है। जबकि, एक युवक की मौत हो चुकी है। गोरखपुर स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र में में शनिवार की देर रात तक कुल 224 नमूनों की जांच गई। जिसमें बस्ती के तीन का सैंपल पॉजिटिव मिला।
देवरिया के एक गांव आया वाराणसी का जमाती पॉजिटिव
बस्ती में जिला प्रशासन ने परसा बाजार व मुंडेरवा बाजार में संक्रमित व्यक्ति के घर से एक किमी क्षेत्र को सील कराते हुए सैनिटाइजेशन का काम शुरू कराया है। परिवार के सदस्यों के भी सैंपल लेते हुए सभी को क्वारैंटाइन किया गया है। वहीं, देवरिया जिले के सलमेपुर थाना क्षेत्र के बिगही गांव में आए वाराणसी के 10 जमातियों में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये सभी बिगही गांव से वाराणसी चले गए थे। इससे गांव में डर का माहौल है। संक्रमित का इलाज वाराणसी में चल रहा है।प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1 हजार पार
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे में यूपी में 125 नए मामले सामने आए और 26 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। प्रदेश में अब तक कुल 1019 संक्रमित हुए हैं, इनमें अभी 915 एक्टिव केस हैं। कुल 104 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। जबकि 14 लोगों की मौत हो गई हैsource https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment