Featured Posts

Breaking

Monday, 13 April 2020

मुरादाबाद में यूपी 112 के सिपाही ने अनजाने में कोरोना पॉजिटिव मदरसा छात्र को दी लिफ्ट,

मुरादाबाद में यूपी 112 के सिपाही ने अनजाने में कोरोना पॉजिटिव मदरसा छात्र को दी लिफ्ट, 

संपर्क में आए 16 पुलिसकर्मी क्वारैंटाइन हुए

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में तैनात 112 पीआरवी वाहन पर तैनात चालक को एक मदरसा छात्र को अपनी कार में लिफ्ट देना महंगा पड़ गया है।

 मदरसा छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 16 पुलिसवालों को क्वारैंटाइन किया गया है। जिन 16 पुलिसवालों को क्वारैंटाइन में भेजा गया है, उसमें आठ पुरुष और आठ महिलाएं हैं। यह सभी सिपाही के संपर्क में आए थे।

अमरोहा जिले के जोया निवासी एक सिपाही मुरादाबाद जिले के बिलारी थाने में तैनात है। उसकी ड्यूटी पीआरपी वाहन संख्या 0235 पर ड्राइवर है। सिपाही 22 मार्च को ड्यूटी खत्म करके अपने निजी वाहन से अमरोहा स्थित अपने आवास पर जा रहा थ।

घर जाते समय पाकबड़ा में सिपाही को उसके पड़ोस में रहने वाला एक मदरसा छात्र मिल गया। रविवार को सिपाही के पास फोन आया- उसने जिस छात्र को लिफ्ट दी थी, वह कोरोना पॉजिटिव है।

स्वास्थ्य विभाग ने सिपाही की ट्रैवेल हिस्ट्री जानने के बाद पीआरवी पर तैनात सभी महिला और पुरुष 15 पुलिसकर्मियों को मुरादाबाद के एक निजी होटल में क्वारैंटाइन किया है।

जबकि सिपाही अमरोहा में क्वारैंटाइन है। सभी पुलिसकर्मियों की निगरानी के लिए होटल के गेट पर एक पुलिसकर्मी और होटल गार्ड को तैनात कर दिया गया है। सीएमओ एमसी गर्ग ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों की निगरानी की जा रही है। आज सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

मुरादाबाद में यूपी 112 के सिपाही ने अनजाने में कोरोना पॉजिटिव मदरसा छात्र को दी लिफ्ट,
सिपाहियों के सैंपल जांच के लिए आज भेजे जाएंगे।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I