Featured Posts

Breaking

Sunday, 29 March 2020

गैर राज्यों से आई भीड़ में बेबस दिखी जिंदगी, कम पड़े संसाधन,

गैर राज्यों से आई भीड़ में बेबस दिखी जिंदगी, कम पड़े संसाधन, 

जैसे-तैसे गांव रवाना किए गए लोग

 उत्तर प्रदेश मेंलॉकडाउन का आज 5वां दिन है। राज्य में रहने वाले अधिकतर लोग घरों के बाहर लक्ष्मण रेखा बनाकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। लेकिन, दिल्ली से आई भीड़ ने लॉकडाउन के मायने ही बदलकर रख दिए।

लखनऊ केचारबाग औरकैसरबाग बस अड्डे पर हजारों की भीड़ देखी गई।यहांन यात्रियों की कोई जांच हुई, न ही उनका कोई रिकॉर्ड बनाया गया। जिला प्रशासन ने 200 से अधिक बसों का इंतजाम इन्हें गंतव्य के लिएरवाना किया। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 14 नए मरीज सामने आए। अब तक प्रदेश में 65 संक्रमित पाए गए।


अनिवार्य क्वारैंटाइन कराया जाए: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- 3दिनों में अन्य राज्यों से एक लाख लोग प्रदेश में आए। इन सभी लोगों के नाम, पता, फोन नंबर की सूची तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए। इन सभी को सर्विलांस पर रखते हुए इनका अनिवार्य क्वारैंटाइन कराया जाए।

सीएम ने नोएडा में संक्रमण के केसबढ़ने परस्वास्थ्य औरस्वच्छता को मजबूत करने केनिर्देश दिए। इधर,प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा- जिला प्रशासन को निर्देश दिया गयाहै कि जिला मुख्यालयों पर पहुंच रहे कामगारों के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। गांव पहुंचने पर इनकी सूची बनाई जाए और जिन्हें आइसोलेट या क्वारैंटाइन करने की जरूरत है, उन्हें किया जाए।


सीएम ने कहा- जो लोग अन्य राज्यों से आएं, उन्हें क्वारैंटाइन किया जाए।


नोएडा: एक कंपनी पर केस दर्ज

गौतमबुद्धनगर (नोएडा-ग्रेटरनोएडा) में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हो चुकी। शनिवार को यहां 9 नए केस सामने आए थे। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनुराग भार्गव ने सीज फायर कंपनी पर महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। आरोप है-कंपनी में विदेश से आए व्यक्तियों के कारण जिले के विभिन्न सेक्टरों मेंसंक्रमण फैला। इस कंपनी के 13 लोग पॉजिटिव पाए गए। यह एफआईआर एक्सप्रेस-वे नोएडा थाने में दर्ज हुई।


गैर राज्यों से आई भीड़ में बेबस दिखी जिंदगी, कम पड़े संसाधन,
झांसी की सब्जी मंडी में लगी भीड़।


झांसी: सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

झांसी में लॉकडान है। लेकिन, यहां सुबह सब्जी मंडी, राशन की दुकानों पर भीड़ उमड़ी। लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा।लोग सड़कों पर बेवजह घूमते देखे जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस-प्रशासन इस तरह के लोगों को सबक सिखाने की बात कर रहा है।


वाराणसी में बस अड्डे पर लगी लोगों की भीड़।


वाराणसी: मंडी में आम लोगों के प्रवेश रोक

लाॅकडाउन मेंसख्ती के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं हैं। शनिवार रात को बस चलने की अफवाह के बाद अचानक भीड़ रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़ पड़ी। मौकेपर पुलिस पहुंची और लोगों को अलग-अलग जगहों पर शिफ्ट किया। रविवार को पूर्वांचल की सबसे बड़ी किराना मंडी विशेश्वरगंज में पुलिस ने आम जनता की प्रवेश पर रोक लगा दिया। शिवपुर के एक युवक में पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गांव को सील कर दिया गया। परिवार वालों का सैंपल लेकर बीएचयू जांच को भेजा गया।


लखनऊ में ट्रकों पर बैठकर लोग अपने शहर को रवाना हुए।


13 शहरों तक फैला संक्रमण

कोरोनाका संक्रमण उत्तर प्रदेश के 13 शहरों तक फैल चुका है। सर्वाधिक 27 मरीज नोएडा के हैं। आगरा के 10, लखनऊ के 8, गाजियाबाद औरमेरठ के 5-5, पीलीभीत,वाराणसी के 2-2, लखीमपुर खीरी, बागपत, मुरादाबाद, कानपुर, जौनपुर औरशामली के एक-एक मरीज शामिल हैं। 22 दिनों में 65 संक्रमित व्यक्ति सामने आए हैं। शनिवार को 133 संदिग्धों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। अब तक यूपी के 2283 संदिग्धों की जांच कराई जा चुकी है। इनमें 2171 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 52 की रिपोर्ट आना बाकी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक 14 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।


लखनऊ में अयोध्या रोड पर कामता पुलिस चौकी के पास रोडवेज में बैठने का प्रयास करता युवक।


मीटर रीडिंग का काम स्थगित

कोरोनावायरस महामारी के चलते उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने अप्रैल माह में मीटर रीडिंग का काम स्थगित कर दिया गया है। यह सभी बिल 3 माह के औसत उपभोग के आधार पर बनाया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पंजीकृत हैं, उन्हें यह बिल एसएमएस के जरिए और जिनके ईमेल एड्रेस पंजीकृत हैं, उन्हें ईमेल से भेजे जाएंगे। पावर कॉर्पोरेशन के निदेशक वाणिच्य एके श्रीवास्तव ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं।

लखनऊ में अन्य राज्यों से आए मजदूरों को बसों से उनके शहर भेजा गया।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I