ताजनगरी में कोरोनावायरस से महिला ने दम तोड़ा, ये यहां तीसरी मौत,
संक्रमितों की संख्या 142 पहुंची
ताजनगरी आगरा में कोरोनावायरस का कहर थम नहीं रहा है। यहां सोमवार को एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट देर शाम पॉजिटिव आई है।अब यहां कोरोना से मृतकों की संख्या तीन हो गया है। जबकि, 24 घंटे के भीतर 39 केस सामने आए। अब यहां संक्रमितों की संख्या 142 हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।
लेकिन अभी भी तमाम लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बल्केश्वर सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह भीड़ उमड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बचाव के कोई उपाय नहीं अपनाए गए, जो प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।
पारस अस्पताल में भर्ती थी महिला
मृतक महिला आगरा के भगवान टॉकीज के पास हाइवे स्थित पारस अस्पताल के आइसीयू में आठ दिन भर्ती रही थी। इसके बाद से अस्पताल के मैनेजर, कर्मचारी उनके स्वजन सहित 21 में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।यहां भर्ती मरीज और कर्मचारियों के सैंपल 11 मार्च को भेजे गए थे। इसमें से फर्रुखाबाद निवासी 45 साल की महिला की सोमवार सुबह मौत हो गई, उसकी रिपोर्ट देर शाम पॉजिटिव आई थी। महिला को तीन अप्रैल को ब्रेन हेमरेज होने पर भर्ती किया गया था। महिला के पति का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
यह कोरोना से तीसरी मौत है। रविवार को शिकोबाद निवासी एक महिला की मौत हुई थी। मृत्यु उपरांत आई टेस्ट रिपोर्ट में वह भी कोरोना पॉजीटिव पाई गई। वहीं, आठ मार्च को कमला नगर के मुगल रोड की कॉलोनी निवासी 76 साल की कोरोना संक्रमित महिला मरीज की एसएन में मौत हो गई थी।
उप्र में अब तक आठ मरीजों की मौत, 646 संक्रमित
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण 43 जिलों में फैल गया है। बीते 24 घंटे में 147 मामले कोरोना वायरस के मामले बढ़ गए। इसमें राजधानी लखनऊ के नौ नए संक्रमित भी शामिल हैं। यूपी में सोमवार को कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत गई, इसमें आगरा में दो व मुरादाबाद में एक लोगों की मौत हुई। कोरोना से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। यूपी में सोमवार देर रात तक 147 नए मरीजों की साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 646 तक पहुंच गई है, इसमें 389 जमाती हैं।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment