Featured Posts

Breaking

Sunday, 29 March 2020

चौथा टेस्ट भी पॉजिटिव आया; अभी और कुछ अस्पताल में रहना होगा,

चौथा टेस्ट भी पॉजिटिव आया; अभी और कुछ अस्पताल में रहना होगा, 

परिजन बोले- हम केवल प्रार्थना कर सकते हैं

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का चौथी बार भी कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। अभी तक कनिका के नखरों से परेशान पीजीआई प्रशासन अब उनकी रिपोर्ट को देखकर हैरान है।

बीते शुक्रवार को उनका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया तो रिपोर्ट न निगेटिव आई न ही पॉजिटिव तो फिर से सैंपल लिया गया। लेकिन अब रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई है। इससे कनिका का परिवार काफी चिंतित है।

20 मार्च को कनिका हुई थीं भर्ती

कनिका कपूर बीते 20 मार्च से पीजीआई में भर्ती हैं। कनिका 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं। फिर उन्होंने कानपुर और लखनऊ की यात्रा की। इस दौरान उन्हें खांसी और बुखार की शिकायत हुई तो जांच कराई। जिसमें उनका सैंपल पॉजिटिव पाया गया था। कनिका के संपर्क में आने राज्य सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री जय प्रताप सिंह समेत 35 से अधिक लोगों की जांच की, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि, संपर्क में आने वाले सभी लोग क्वारैंटाइन हैं।

वहीं, संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) ने कनिका पर इलाज में सहयोग न करने का आरोप लगाया था। कहा था कि, कनिका एक मरीज की तरह नहीं, बल्कि एक स्टार की तरह नखरें दिखा रही हैं।

अभी कुछ और दिन रहना होगा

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कनिका कपूर को अभी कुछ और दिन पीजीआई में रहना होगा। कनिका के परिवार के एक सदस्य ने कहा- हम अब लैब रिपोर्ट पर चिंतित हैं। ऐसा लगता है कि कनिका उपचार में सहयोग नहीं कर रही हैं। इस लॉकडाउन में हम उसे अत्याधुनिक उपचार के लिए एयरलिफ्ट भी नहीं कर सकते। हम केवल उसके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर सकते हैं।

चौथा टेस्ट भी पॉजिटिव आया; अभी और कुछ अस्पताल में रहना होगा,
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर, फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I