प्रियंका गांधी ने कहा- ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए कोरे दावे की बजाए उन्हें मुआवजा दे यूपी सरकार
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर योगी सरकार से अपील की है।प्रियंका ने कहा है कि सरकार किसानों की बेहतरी के कोरे दावे करने की बजाए नुकसान का आकलन कर उनको मुआवजा दे।
प्रियंका ने यस बैंक संकट को लेकर केंद्र सरकार को घेरा
इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने यस बैंक संकट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार की नीतियों ने बर्बाद किया है। उन्होंने सवाल किया गया है कि क्या अर्थव्यवस्था की इस लचर हालत में भारतीय अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन के लक्ष्य को छू पाएगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकारी की देन अर्थव्यवस्था की बर्बादी का यस और प्रगति को नो।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment