Featured Posts

Breaking

Saturday, 7 March 2020

जयाप्रदा पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया

जयाप्रदा पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया

फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेत्री जयाप्रदा पर भी कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। आचार संहिता उल्लंघन के एक मुकदमे में अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

इस मामले में अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। जयाप्रदा के राजनैतिक प्रतिद्धंद्धी आजम खान भी धोखाधड़ी के केस में जेल में हैं।

नई मुसीबत में आजम खान, जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जमानती वारंट जारी

पूर्व सांसद जयाप्रदा नेबीते वर्ष लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस दौरान उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के कई मुकदमेदर्ज हुए थे। इनमें एक मामला केमरी थाने में, जबकिदूसरा स्वार कोतवाली में दर्ज हुआ था।

 विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। अब केस में सुनवाई शुरू हो चुकी है। केमरी में दर्ज मुकमदे में चंद रोज पहले ही कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया था।

जयाप्रदा के अधिवक्ता मुस्तफा हुसैन ने बताया कि स्वार कोतवाली में आचार संहिता का जो मुकदमा दर्ज हुआ था, उस बावत जानकारी यह थी कि शायद एफआर लग गई है। लेकिन, जब इस केस की सुनवाईका पता चला तो कोर्ट में दिखवाया गया। इस मामले में कोर्ट ने जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। इस केस में अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। जिसमें हम अपना पक्ष कोर्ट के समक्ष रखेंगे।

जयाप्रदा पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया
भाजपा नेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I