Featured Posts

Breaking

Saturday, 7 March 2020

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा- नवरात्र के पहले दिन टाट के मंदिर से मुक्त होकर फाइबर के मंदिर में बिराजेंगे रामलला

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा- नवरात्र के पहले दिन टाट के मंदिर से मुक्त होकर फाइबर के मंदिर में बिराजेंगे रामलला

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दूसरी बैठक का दिन निश्चित कर लिया गया है। रामनवमी के बाद 4 अप्रैल को अयोध्या में ही सभी ट्रस्ट की बैठक बुलाई गई है। यह जानकारी ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने शनिवार को दी।

उन्होंने कहा कि रामलला को नवरात्र के पहले दिन से पहले टाट के मंदिर से मुक्त कर दिया जाए। फाइबर मंदिर के बारे में उन्होंने बताया दिल्ली में तैयार हो रहा है और सुरक्षा व्यवस्था के तहत इसका निर्माण करवाया जा रहा है।

अयोध्या जाने के लिए परिवार समेत मातोश्री से निकले सीएम उद्धव ठाकरे, रामलला के दर्शन का कार्यक्रम

उन्होंने बताया के बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी के साथ ही राम लाला को टाट के मंदिर से शिफ्ट करके फाइबर के मंदिर में 24 मार्च को स्थापित कर दिया जाएगा। इस दिशा में कार्यवाही काफी तेजी से चल रही है

शनिवार को ट्रस्ट के सदस्य सदस्यों के साथ उन्होंने परिसर का पूरी तरह से निरीक्षण किया। साथ में जिलाधिकारी एके झा और कमिश्नर गुप्ता भी 1 घंटे परिसर में मौजूद रहे।

चंपत राय ने कहा कि यहां की व्यवस्था को बड़ी बारीकी से देख कर यह निर्णय लिया गया है रामलला को नवरात्र के पहले दिन से पहले टाट के मंदिर से मुक्त कर दिया जाए। फाइबर मंदिर के बारे में उन्होंने बताया दिल्ली में तैयार हो रहा है और सुरक्षा व्यवस्था के तहत इसका निर्माण करवाया जा रहा है।

इस मंदिर का निर्माण और इसको राम मंदिर परिसर में स्थापित करने का काम सुरक्षा एजेंसी के ऊपर है। वह समय से फाइबर मंदिर बनवा कर यहां स्थापित कर देगी।

उन्होंने बताया ट्रस्ट की 4 अप्रैल को होने वाली बैठक में रामजन्म भूमि मंदिर के भूमि पूजन तथा इसके निर्माण से संबंधित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद निर्णय होंगे । राय ने बताया कि परिसर में कार्य संतोषजनक और प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के अयोध्या कार्यालय का भवन भी निश्चित कर लिया गया है जोकि राम मंदिर के प्रवेश द्वार के चेकिंग प्वाइंट के बगल ही स्थित है इसकी इसको भी पूरी तरह से व्यवस्थित किया जाएगा।

चढ़ावे के आठ लाख चार हजार 982 रुपए जमा हुए

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में पहली बार 20 फरवरी से 5 मार्च तक की रामलला को चढ़ाई गई धनराशि जमा की गई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाता संचालन के लिए अधिकृत सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक अयोध्या की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में खोले गए ट्रस्ट के खाते में गुरुवार व शुक्रवार दो दिनों की काउंटिंग के बाद आठ लाख चार हजार 982 रुपए जमा किए गए हैं।

दिल्ली में हुई थी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक

इससे पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा गठित 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' की पहली बैठक दिल्ली में हुई थी। रामजन्म भूमिन्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को ट्रस्‍ट का अध्यक्ष-प्रबंधक का दायित्‍व सौंपा गया था।

वहीं विश्व हिंदू परिषषद यानी विहिप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंपत राय को महासचिव की जिम्‍मदारी सुपुर्द की गई थी। ट्रस्ट में शामिल वरिष्ठ वकील के. परासरन के आवास पर हुई बैठक में स्‍वामी गोविंद देव जी गिरी जी महाराज पूना को कोषाध्‍यक्ष चुना गया था।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा- नवरात्र के पहले दिन टाट के मंदिर से मुक्त होकर फाइबर के मंदिर में बिराजेंगे रामलला
Ayodhya Ram Mandir: Champat Rai, Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust Secretary On Ayodhya Meeting Over Ram Navami


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I