Featured Posts

Breaking

Sunday, 22 March 2020

जिला प्रशासन ने कसी कमर; सड़कें सूनीं, घरों में कैद हुए लोग

जिला प्रशासन ने कसी कमर; सड़कें सूनीं, घरों में कैद हुए लोग

मेरठ. कोरोनावायरस से बचने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के आव्हान पर मेरठ के लोग जनता जनता कर्फ्यू का समर्थन कर रहे हैं। सुबह से ही शहर के प्रमुख सड़कों और मंदिरों में सन्नाटा दिखाईदे रहा है। इस बीच एक दिन पहले कई संगठनों की ओर से भी अपील की गई थी।

इसके अलावा जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पूरी चौकसी बरतने का दावा किया है। बाजार में कालाबाजारी न हो इसे रोकने के लिए भी टीम उतारी गई हैं।



जनता कर्फ्यू को लेकर प्रशासन ने संदेश दिया है कि इसका पालन देशहित में प्रत्येक ना​गरिक करें। रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकले। सब लोग अपने घरों में ही रहे।

जनता कर्फ्यू का लगभग हर वर्ग समर्थन कर रहा है। लोगों का कहना है कि यह देशहित में बेहद जरूरी है। यदि एक दिन हम घर में रहकर इस महामारी से निजात पा सकते हैं तो बिना कोई सवाल उठाए इसका पालन करना चाहिए। लोग अपने रिश्तेदारों और मिलने वालों से भी इसका पालन करने की अपील करते दिखाईदिए।

जनता कर्फ्यू से पहले ही शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की कमी दिखने लगी थी। प्रदेश सरकार द्वारा पहले ही जिले के सभी मॉल, स्वीमिंग पूल, स्पासेंटर आदि को बंद करने के निर्देश दे दिये थे। शनिवार को शहर के मुख्य बाजारों में आम दिनों के मुकाबले कम चहल पहल रही।

सब्जियों के दामों में हुई बढोत्तरी

जनता कर्फ्यू ये पहले करीब एक हफ्ते पहले शहर में जरूरी खाद्य वस्तुओं जैसे फल, सब्जी, दाल, चावल, आटा, तेल आदि के जो दाम थे उनमें अचानक से बढ़ोतरी हो गई। हालांकि दाम बढ़ाए जाने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की टीम बाजार में उतरी और दुकानदारों को चेतावनी दी। शनिवार को दुकानों पर लोगों की भीड़ सामान खरीदते हुए दिखायी ​दी। लोगों ने जरूरत से अधिक सामान खरीद कर स्टॉक किया।

जिला प्रशासन ने कसी कमर; सड़कें सूनीं, घरों में कैद हुए लोग
Meerut Janata Curfew Coronavirus Live | Read Janata Curfew News In Uttar Pradesh Meerut Hospital BUS Railway Train Latest Today Updates


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I