जनता का बंद का समर्थन,
बाजारों और सड़कों पर पसरा सन्नाटा
आगरा. कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कल जनता कर्फ्यू की अपील को सार्थक करने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सिर्फ इमरजेंसी कारणों से ही जनता बाहर निकलने की छूट दी गई है। पुलिस लगातार शांतिप्रिय तरीके से लोगों को घरों में रहने की अपील कर रही है।जनता कर्फ्यू को देखते हुए सुबह से ही सड़कों से लोग नदारद हैं। प्रमुख बाजारों में भी सन्नाटा नजर आ रहा है।
इसके साथ ही प्रशासन द्वारा सार्वजनिक पार्कों और अन्य स्थानों को भी कल बन्द रखने का निर्णय लिया गया है। रेलवे द्वारा 37 अलग अलग ट्रेनों को निरस्त किया गया है और पुलिस ने इमरजेंसी के अलावा लोगों से घर मे ही रहकर जनता कर्फ्यू को सफल बनाकर कोरोना को दूर करने की अपील की है।
गरीब बस्तियों में लोगों को जागरूक कर रहे अधिकारी
जनता कर्फ्यू को लेकर आमजन में कई तरह की भ्रांतियां भी फैली हैं। गरीब तबके की बस्तियों में जहां लोग इसे लंबा कर्फ्यू समझ रहे हैं तो मिडिल सोसायटी और हाई प्रोफाइल लोग जनता कर्फ्यू का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस दौरान कई बार अफवाहों का दौर आने से शहर में लोगों द्वारा सामान ऊंचे दामों पर खरीद कर घरों में राशन भर लिया गया।शहर के बिजिनेस हब संजय प्लेस, घूमने की जगह सदर बाजार और साथ ही खरीदारी के उपयुक्त स्थान जैसे राजा मंडी, सुभाष बाजार, किनारी बाजार, बिजली घर चौराहा आदि पर सन्नाटा दिखायी दे रहा है। फुटपाथ की दुकानों को छोड़कर अधिकांशतः दुकान खुली हुई हैं। सबसे ज्यादा भीड़ गल्ला मंडी और सब्जी मंडी पर दिखाई दे रही है। रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट बढ़ने और ट्रेन कैंसिल होने के चलते भारी सन्नाटा है।
बाजारों में कालाबाजारी बढ़ी
बाजारों में कोरोना को लेकर कालाबाजारी बढ़ी है और आलू के दामो में कल दस से पंद्रह तक अधिक वसूले गए हालांकि आज सख्ती के बाद यह फिर से 20 रुपये में बिकता दिखाई दिया। इसके अलावा कहीं पर भी प्रशासन की सख्ती के चलते अधिक दाम नही वसूले जा सकेंगे। मेडिकल स्टोर्स पर भी अब मास्क और सेनेटाईजर उपयुक्त दामों पर उपलब्ध है।source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment