काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र में बिना हाथ धुले नहीं मिलेगा भोजन;
सेवादार मॉस्क लगाकर परोस रहे प्रसाद
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व प्रहलादेश्वर महादेव मंदिर के बाद अब काशी अन्नपूर्णा मठ मंदिर ट्रस्ट भी कोरोनावायरस से बचाव की मुहिम में जुड़ गया है।ट्रस्ट द्वारा संचालित दो यूनिटों में हर दिन 14 घंटे के भीतर 10 हजार से अधिक श्रद्धालु निशुल्क भोजन करते हैं। अब यहां सभी श्रद्धालुओं को सैनिटाइजर से हाथ धुलवाया जा रहा है। साथ ही ट्रस्ट के सभी सेवादार मास्क लगाकर सेवा में जुटे हैं। रसोई व परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
काशी अन्नपूर्णा मठ मन्दिर ने एडवायजरी जारी कर कोरोना से बचाव के लिए यहां आने वाले भक्तों को मन्दिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर इंट्री करते ही सैनिटाइजेशन कर रहा है तो साथ ही अपने अन्नक्षेत्र के यूनिट फस्ट और यूनिट सेकेंड में भी भोजन करने आने वाले भक्तों को गेट पर हाथ साफ करने के बाद भोजन परोस रहे है।ट्रस्ट ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वो भी अपनी सेवा के दौरान चेहरे पर मॉस्क का इस्तेमाल करने के बाद ही सेवा करें और हर तरफ सफाई रखें। यहां आने वाले भक्त भी इस हाइजीनिक व्यवस्था से बेहद खुश हैं।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment