योगी ने कहा- कोरोनावायरस को लेकर सरकार गंभीर,
खुद भी सचेत रहें और हाथ मिलाने की बजाए नमस्ते करें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में अभी तक 11 कोरोना पीड़ित मरीज मिले हैं। इनमें 10 का इलाज दिल्ली में चल रहा है। एक को लखनऊ में भर्ती किया गया है।योगी ने कहा कि सीएम ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। पूरे प्रदेश में 1268 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार रखे गए हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को हम लोग गंभीरता से ले रहे हैं। प्रदेश के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोनावायरस की जांच के लिए प्रदेश में पांच माइक्रोबायोलॉजी लैब भी तैयार है। प्रदेश सरकार हर स्तर पर सतर्क है। लोग खुद भी इसके प्रति सचेत रहें। हाथ मिलाने के बजाए नमस्ते करें।
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में करीब 7 मिनट तक सीएम रुके। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा की। आइसोलेशन वार्ड की तैयारी से मुख्यमंत्री संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन वार्ड पूरी तरह सुरक्षित और सेपरेट है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार की दोपहर बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे मंदिर परिसर पहुंचे। गेट नंबर 4 प्रवेशद्वार से पहुंचे मुख्यमंत्री नंदी हाल होते हुए मंदिर परिसर गए जहां उन्होंनेपूजन किया।पूजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री गेट नंबर 3 नीलकंठ प्रवेश द्वार से होते हुए कॉरिडोर में गए जहां चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य के बारे में पूछा।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल और मुख्यकार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने मंदिर परिसर और मंदिर चौक के शुरू हुए निर्माण के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
source https://www.bhaskar.com
No comments:
Post a Comment