Featured Posts

Breaking

Sunday, 22 March 2020

वीरांगना की नगरी में अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर;

वीरांगना की नगरी में अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर; 

किले के पास नहीं दिखे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग

झांसी.रानी लक्ष्मी बाई के किले के पास रविवार सुबह रोज जैसी हलचल नहीं है। यहां आज मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग नहीं दिख रहे हैं। पार्क में भी योग करने वाले लोग नहीं दिखे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगने जा रहा है। इस कर्फ्यू को लेकर प्रशासन और तमाम स्वयंसेवी संस्थाएं लोगों को जागरूक कर रही हैं।

 इसका साफ असर झांसी रेलवे स्टेशन से लेकर भीड़भाड़ वाले एरिया तक देखा जा सकता है। झांसी में प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को कोरोना से बचने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

संक्रमित मरीजों की संख्या 25 पहुंची; केरल से लौटे 34 पार्षदों को होम कोरेनटाइन रहने का निर्देश, मुरादाबाद में फ्रांस से लौटी युवती में संक्रमण की पुष्टी

जिलाधिकारी आंद्रे वामसी का कहना है कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं। हम कोरोना क लेकर पहले से ही सतर्क हैं। झांसीमें अभी तक कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया है।

फिलहाल नगर निगम 20 हजार लोगों को मास्क, सैनिटाईजर और साबुन बांटेगा। कर्फ्यू के दौरान जगह जगह पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। जिले में कोई पैनिक न फैले प्रशासन इसकी लगातार निगरानी कर रहा है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल का कहना है कि पूरी तरह से मार्केट बंद रखा गया है। जिससे लोगों की आवाजाही न हो। जनता कर्फ्यू के दिन झांसी मण्डल से चलने वाली 20 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गईं हैं। 22 मार्च को 30 पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। 3 ट्रेनों को किया गया रिशेड्यूल। नैरो गेज की 8 ट्रेनों को भीरद्द किया गया।

जनता कर्फ्यू के चलते झांसी में सड़कें सुनसान लग रही हैं। लोग शनिवारशाम तक अपने अपने कामों को निपटा कर घरों में दुबक गए। वहीं, पुलिस भी गश्त कर लोगों को कल दूकान बंद करने को ताकीद करती रही।

लोगों के जुबान पर यही चर्चा रही कि आखिर कोरोना इतना घटक कैसे हैं। जरूरी सामान के लिए लोग मार्किट में खरीदारी करते दिखे। हालांकि, झांसी की मुख्य मार्केट्स में भीड़ कम नजर आई। सब कल लगने वाले जनता कर्फ्यू के बारे में ही बात करते दिखे।


शनिवार को बाजारों में खरीददारी करते दिखाईदिए लोग


फिलहाल और शहरों की अपेक्षा झांसी में अभी मार्केट में सामान खरीदने को लेकर हालात सामान्य हैं। लोग आराम से सब्जी और खाने-पीने की वस्तुएं खरीद रहे। वहीं, ए टू जेड मार्केट के ऑनर फहीम का कहना है कि मार्केट में दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं मौजूद हैं।

रेट भी सामान्य दिनों की तरह हैं। जबकि नॉनवेज मार्किट की हालत बहुत ही खराब है। चिकन की फुटकर दुकाने लगभग बंद हैं, जबकि मटन की मार्किट फिलहाल कुछ हद तक सामान्य है। हालांकि, व्यापारियों का मानना है कि अफवाहों के चलते हमारा व्यापार चौपट हो गया है।

वीरांगना की नगरी में अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर;
Jhansi Janata Curfew Coronavirus Live | Read Janata Curfew News In Uttar Pradesh Jhansi Hospital BUS Railway Train Latest Today Updates


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I