Featured Posts

Breaking

Saturday, 7 March 2020

राज्य सरकार ने 31 मार्च तक दी कर्मचारियों को बायोमैट्रिक अटेंडेंस की छूट,

राज्य सरकार ने 31 मार्च तक दी कर्मचारियों को बायोमैट्रिक अटेंडेंस की छूट,

 संक्रमण को रोकने के लिए उठाया गया कदम

 कोरोनावायरस को लेकर पूरे देश में सतर्कता बरती जा रही है। उत्तर प्रदेशमें भी काेरोनावायरस के संदिग्ध मिले हैं। इसके चलते अब उत्तर प्रदेश सरकार ने सचिवालय और मुख्यमंत्री कार्यालय में कर्मचारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस से से छूट दी है।

31 मार्च तक बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने पर रोक दिया गया है। एक अंगूठे के दूसरे अंगूठे में संक्रमण ना फैले इसके लिए प्रदेश सरकार की अहम पहल मानी जा रही है। सरकार के अन्य विभागों में भी यह नियम लागू किए जाएंगे।



दरसअल, उत्तर प्रदेश सरकार ने लापरवाह व कार्यालय आने में लेटलतीफी करने वाले कर्मचारियों पर नकेल कसने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में सोमवार से सचिवालय में बायोमैट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था लागू की गई थी।

साढ़े नौ बजे से पहले अधिकारियों व कर्मियों को अटेंडेंस लगाना होता है, लेट हुए तो सैलरी कटेगी और कार्रवाई भी होती है। इसके अलावा विधानसभा, सचिवालय में पान-गुटखा खाने पर 500 रूपए का जुर्माना लगाया जाने का भी प्रावधान है।

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के संदिग्ध आठ रोगी बीते 24 घंटे के भीतर सामने आए हैं। इनमें लखनऊ में दो, मेरठ में तीन और अलीगढ़ के दो और बागपत का एक मरीज है। वहीं, हाल ही में ईरान से गाजियाबाद लौटा शख्स कोरोनावायरस से पॉजिटव पाया गया है। उसका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। जबकि, आगरा में जूता कारोबारी परिवार के पांच सदस्यों का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी है।


राज्य सरकार ने 31 मार्च तक दी कर्मचारियों को बायोमैट्रिक अटेंडेंस की छूट,
The state government granted a biometric attendant exemption to employees till March 31, steps taken to prevent infection


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I