Featured Posts

Breaking

Saturday, 7 March 2020

कर्ज में डूबा था कैफे संचालक, शादी की सालगिरह के दिन पत्नी और 3 साल के बेटे की हत्या कर लगाई फांसी

कर्ज में डूबा था कैफे संचालक, शादी की सालगिरह के दिन पत्नी और 3 साल के बेटे की हत्या कर लगाई फांसी

राजधानी केआशियाना थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कैफे संचालक ने पत्नी और तीन साल के मासूम बेटे की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गए।

सालगिरह के दिन कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक- ''कर्ज में डूबे कैफे संचालक विशाल मदूलानी ने शादी की सालगिरह के दिन पत्नी हिमानी और 3 साल केबेटे वकुल को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना- ''जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।''

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट, फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

कर्ज में डूबा था कैफे संचालक, शादी की सालगिरह के दिन पत्नी और 3 साल के बेटे की हत्या कर लगाई फांसी
कैफे संचालक विशाल मदूलानी अपनी पत्नी और बेटे के साथ- फाइल फोटो

source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I