अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा वाले झूठ बोलकर 300 सीट जीत सकते हैं,
हम सच बताकर 351 सीटें जीतेंगे
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री औरसमाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हम 351 सीटें जीतेंगे।अखिलेश ने दावे के साथ कहा कि2022में सिर्फ साइकिल ही चलेगी। भाजपा के लोग झूठ फैलाकर 300 से ज्यादा सीट जीत सकते हैं। हम सच के साथ चलकर 350 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा संविधान देश के सभी नागरिकों को अधिकार व सम्मान देता है। भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते हैं। वो संविधान पर हमला कर रहे हैं। समाजवाद हमारे देश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम करता है।
भाजपा वाले कहेंगे कोरोनावायरस को हमने नहीं फैलने दिया- अखिलेश
अखिलेश ने कहा कि हमने लोगों को जो लैपटॉप दिए वो अभी तक काम कर रहे हैं लेकिन इन्होंने ऐसे शौचालय दिए कि अंदर जाएं तो उसके ऊपर ही दीवार गिर जाए। भाजपा का विकास भी ऐसा ही है। अखिलेश यादव ने कहा कि अभी कुछ दिनों बाद भाजपा के लोग कहेंगे कि उन्होंने कोरोनावायरस को नहीं फैलने दिया। मैं आपको बता दूं कि हमारे यहां आए हुए लोगों को कभी कोरोना वायरस नहीं हो सकता।विभिन्न दलों के लोग सपा में शामिल हुए
अखिलेश यादव ने बसपा से सपा में आए बलिहारी बाबू, अनिल अहिरवार सहित अलग-अलग दलों से आए नेताओं का स्वागत किया और कहा कि हमें इन सभी के अनुभवों का लाभ मिलेगा और हम 2022 के विधानसभा चुनाव में 351 सीटों के साथ सरकार बनाएंगे और प्रदेश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर ले जाएंगे।source https://www.bhaskar.com
No comments:
Post a Comment