Featured Posts

Breaking

Saturday, 28 December 2019

सलमान बोले- ‘कभी-कभी तो दोपहर तक कोई बर्थडे विश नहीं करता

सलमान बोले- ‘कभी-कभी तो दोपहर तक कोई बर्थडे विश नहीं करता

क्योंकि तब तक तो मैं सोता रहता हूं’
सलमान बोले- ‘कभी-कभी तो दोपहर तक कोई बर्थडे विश नहीं करता

इस बार सलमान के बर्थडे पर खास खबर यह भी है कि इसी तारीख पर उनकी बहन अर्पिता के घर नन्हे मेहमान की दस्तक होन जा रही है। अर्पिता सी-सेक्शन डिलिवरी से अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। उनके करीबियों के साथ साथ सलमान के मैनेजर जॉर्डी पटेल ने भी भास्कर से इस खबर की पुष्टि की है। सलमान खान का बर्थडे परंपरा के तौर पर उनके पनवेल फार्महाउस पर मनता रहा है।

बहुत अर्से बाद संयोग ऐसे बने कि वह पाली हिल में सोहैल खान के घर पर बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। पिछले तकरीबन दस सालों में ऐसा पहली बार होगा, जब जश्न पनवेल में नहीं होगा। जॉर्डी पटेल ने बताया कि 26 की रात 12 बजे से पाली हिल पर इंडस्ट्री में उनके करीबियों और यार दोस्तों को न्यौता भेजा जा चुका था। इंडस्ट्री में वे जिनके साथ पास्ट में भी काम कर चुके हैं, उन्हें और जो ऑन गॉइंग हैं, सबको बुलाया गया है। 27 के जश्न के लिए सलमान की तरफ से दोनों ओकेजन (बर्थडे व अर्पिता के बेबी) को सेलिब्रेट करने की तैयारी है।

अपने 54वें जन्मदिन पर सलमान खान दैनिकभास्कर के जरिए अपने फैंस से रूबरू हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ''बर्थडे का नाम सुनकर सबसे पहली बात मेरे दिमाग में यह आती है कि देखो एक और साल पूरा निकल गया। मैंने हमेशा से अपना हर एक बर्थडे फैमिली के साथ ही बिताया है। परिवार के साथ एक अच्छा माहौल होता है। हमारा यह साथ काफी सालों तक चले और चलता जाए-चलता जाए। 

बर्थडे पर सबसे पहले विश करने का हमारे यहां कोई कॉम्पिटिशन नहीं रहता। कोई भी विश कर लेता है। कभी-कभी तो यह स्थिति होती है कि दोपहर तक कोई विश नहीं करता, क्योंकि दोपहर तक हम सोकर उठे भी नहीं होते हैं। व्हाट्सएप पर जरूर बच्चों के मैसेज ‘हाय मामू, हाय चाचू’ डले होते हैं।''

सलमान आगे कहते हैं, ''ऊपर वाले ने मेरी पूरी फैमिली को हेल्थ से नवाजा है और सब मेरे साथ मौजूद हैं। वालिदसाहब, अम्मी, हेलन आंटी से लेकर सभी का हाथ मेरे साथ मौजूद है। अब तो और भी सदस्य फैमिली के अंदर ऐड हो गए हैं। पहले इसमें हम छह लोग थे, डैडी-अम्मी, मैं, अरबाज, सोहेल, अलविरा। फिर आठ हुए (हेलेन आंटी, अर्पिता) अब तो काफी लोग हो गए हैं और बहुत बड़ा परिवार हो गया है। 

हमारे घर में सभी की व्यस्ततम लाइफ है, पर सभी एक-दूसरे के लिए भरपूर समय निकाल पाते हैं। हम सब एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। मैं तो नीचे ही रहता हूं। अरबाज, सोहेल, अर्पिता और अलविरा रोज घर में ऊपर की मंजिल पर आ जाते हैं। मैं भी ऊपर चला जाता हूं तो सबसे मिलना तो रोजाना ही होता है। जब आउटडोर पर होता हूं, तब मिलना नहीं हो पाता, पर तब मम्मी-डैडी से फोन पर रोज बात होती है। 

अभी मेरी मम्मी का आठ दिसम्बर को बर्थडे था। मैं उससे एक दिन पहले घर पर नहीं था। बांग्लादेश में था। फोन पर सात तारीख की रात में ही 12:00 बजे उनको विश किया। एक ही बिल्डिंग में नीचे ही रहता हूं और जिम जाने से पहले या लंच ब्रेक में जरूर मिल लेता हूं।''

2016 में बहन अर्पिता के बेटे के जन्म समय उसे दुलारते सलमान खान।
Salman Khan special interview


source https://www.bh

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I