Featured Posts

Breaking

Thursday, 23 April 2020

सचिन ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया,

सचिन ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया, 

कल 47 साल के होंंगे

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शुक्रवार को 47 साल के हो जाएंगे। कोरोनावायरस (कोविड-19) जैसी महामारी के बीच सचिन ने इस बार जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

यह फैसला उन्होंने पुलिस और डॉक्टर जैसे कई वॉरियर्स, जो कोरोना से आगे आकर लड़ रहे हैं, उनके सम्मान में किया है। यह जानकारी सचिन के करीबी सूत्र ने दी है।

उन्होंने कहा है कि सचिन इस बार किसी तरह का जश्न नहीं मनाएंगे। पूर्व भारतीय कप्तान का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था।

सचिन का मानना है कि इस महामारी से लड़ने में फ्रंटलाइन वॉरियर्स डॉक्टर, नर्सों, चिकित्सा सहायकों, पुलिसकर्मियों, सैनिकों का आभार व्यक्त करने का यह सर्वश्रेष्ठ तरीका हो सकता है। इससे पहले भी सचिन ने इस महामारी से लड़ने के लिए 50 लाख रुपए का दान दिया था। उन्होंने अपने करियर में 200 टेस्ट और 463 वनडे खेले हैं। 2012 में वनडे से संन्यास लेने वाले सचिन के नाम 49 शतक समेत 18,426 रन हैं।

सचिन ने 12 हजार डॉक्टरों से बात की

सचिन बीसीसीआई की मास्क फोर्स का भी हिस्सा हैं। उन्होंने वीडियो के जरिए संदेश दिया था, ‘‘घर में मास्क बनाइए और मास्क फोर्स का हिस्सा बनिए। याद रखिए कि 20 सेकंड तक हाथ धोना है और सामाजिक दूरी भी बनाए रखनी है।’’

 साथ ही सचिन ने लॉकडाउन के दौरान देश के 12 हजार डॉक्टरों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव चैटिंग की थी। इस दौरान सचिन ने खेल से जुड़ी चोटों और अन्य समस्याओं पर अपने अनुभव शेयर किए।

सचिन ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया,
सचिन तेंदुलकर ने करियर में 200 टेस्ट और 463 वनडे खेले हैं। 2012 में वनडे से संन्यास लेने वाले सचिन के नाम 49 शतक समेत 18,426 रन हैं। -फाइल फोटो

https://ift.tt/2VWlZLs

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I