Featured Posts

Breaking

Thursday, 16 April 2020

सुरक्षा घेरे में अपनी चप्पल व ईंट रखकर लगाई लाइन,

सुरक्षा घेरे में अपनी चप्पल व ईंट रखकर लगाई लाइन, 

खुद छांव में खड़े होकर तोड़ा नियम



सुरक्षा घेरे में अपनी चप्पल व ईंट रखकर लगाई लाइन,
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गुरुवार को रोडवेज तिराहे के पास बैंक आए खाता धारकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, बैंक प्रबंधन ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सुरक्षा घेरा बनाया था, लेकिन चिलचिलाती धूप भारी पड़ी।

 लोगों ने सुरक्षा घेरे में चप्पलें व ईंट रखकर अपनी जगह पक्की कर ली और छांव में जाकर बैठ गए। लेकिन इस दौरान सुरक्षा के उपायों को धता बताते हुए लोगों को झुंड में बैठे देखा गया।

यह नजारा रोडवेज तिराहा शुक्लहा मार्ग का है। यहां आर्यावर्त बैंक के बाहर ग्राहकों की भीड़ रही। सभी शासन द्वारा खाते में भेजे गए रुपए निकालने पहुंचे थे। बैंक के बाहर लगी पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सुरक्षा घेरा में खड़ा कर दिया। 

लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूर्य की तल्खी बढ़ने लगी। लोग धूप व गर्मी से परेशान हुए सुरक्षा घेरे में चपल्लें व ईंट रख दी और खुद पेड़ की छांव में खड़े हो गए।

अगल बगल खड़ी थीं महिलाएं।

चप्पलों व ईंट को आगे बढ़ाने के लिए लोग तपती सड़क पर आते और फिर भागकर छांव में चले जाते। बैंक से रुपया लेना भी जरुरी था एक तरफ पेट की आग तो दूसरी तरफ तपती सड़क लोगों के धैर्य का परीक्षा ले रही थी।

मिर्जापुर में आर्यावर्त बैंक के बाहर कुछ इस तरह लोगों ने लगाई लाइन।

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I