Featured Posts

Breaking

Wednesday, 22 April 2020

मानक से कम कोटेदार तौल रहा था राशन,

मानक से कम कोटेदार तौल रहा था राशन, 

ग्रामीण ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो गुर्गों के साथ पीटा, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में घटतौली का वीडियो बनाने पर कोटेदार ने एक ग्रामीण को पीट दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

यह मामला उल्दन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी कोटेदार को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीण की पिटाई करने वाले अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।

उल्दन थाना क्षेत्र के घांघरी गांव निवासी फिरोज खान के मुताबिक वह मंगलवार को अनाज लेने कोटेदार के घर गया तो कोटेदार कम राशन तौल रहा था। इस पर उसने वीडियो बनाना शुरू किया तो कोटेदार संतोष सिंह दांगी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फिरोज को बुरी तरह से पीटा और फिर मौके से भगा दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सीओ टहरौली हरिराम यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कोटेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सम्बंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजी जा रही है, जिससे कोटेदार के काम की समीक्षा कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

मानक से कम कोटेदार तौल रहा था राशन,
कोटेदार व उसके गुर्गों के द्वारा ग्रामीण की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसका संज्ञान लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I