Featured Posts

Breaking

Wednesday, 22 April 2020

अभी तक 1343 लोग संक्रमित, इनमें कुल 814 तब्लीगी जमाती;

अभी तक 1343 लोग संक्रमित, इनमें कुल 814 तब्लीगी जमाती; 

आगरा और लखनऊ में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार सुबह 12 नए मरीज सामने आए जिसमें लखनऊ के पांच और आगरा से 7 मरीज हैं।

उत्तरप्रदेश में अभी भी कोरोना के 1343 संक्रमित मरीज मिले जिसमें 1166 एक्टिव केस हैं। इससे पहले मंगलवार को यूपी में देर रात तक 153 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

 इसमें रायबरेली में 33 नए कोरोना पॉसिटिव की रिपोर्ट पाई गई, इनकी पहली रिपोर्ट ननिगेटिव आई थी। यूपी में अब तक53 जिलों में से 9 जनपद कोरोना मुक्त हुए हैं। वहीं प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 21 मौतें हुईं:

बस्ती, वाराणसी, बुलन्दशहर, कानपुर, लखनऊ, फिरोजाबाद व अलीगढ़ में 1-1, मुरादाबाद में 5, मेरठ में 3 एवं आगरा में कोरोना से अब तक कुल 6 मौतें हुईं है।

राज्य में मंगलवार देर रात तक आई रिपोर्ट के अनुसार आगरा में 41, रायबरेली 33, मुजफ्फरनगर 10, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, औरैया, बिजनौर, सहारनपुर, अलीगढ़, में दो-दो , कानपुर नगर में तीन, वाराणसी, मेरठ, बस्ती, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, बांदा, मथुरा, बदायूं, हापुड़, रामपुर, अमरोहा, सुल्तानपुर में एक एक मरीज पाए गए थे।

53 जिलों में से 9 जनपद कोरोना मुक्त हुए हैं

पीलीभीत, शाहजहांपुर, हाथरस, बरेली, हरदोई, महराजगंज, बाराबंकी, कौशाम्बी और प्रयागराज के कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए, वर्तमान में इन जनपदों में एक भी कोरोना पेशेंट नहीं हैं। प्रदेश में 89,131 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की गई हैं। प्रदेश में कुल 49,428 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।11,871 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।


पॉजिटिव केसों का जिलेवार विवरण:


अभी तक उत्तरप्रदेश के आगरा में 308, लखनऊ में 181, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 102, मेरठ में 81, मुरादाबाद में 73, सहारनपुर में 72, फिरोजाबाद में 59, गाजियाबाद में 46, रायबरेली में 35, बिजनौर में 28, बुलंदशहर में 21, अमरोहा में 18, सीतापुर में 17, रामपुर में 16, बदायूं में 13, औरैया में 9, संभल-आजमगढ में 7-7, प्रतापगढ़-बरेली-गाजीपुर-मथुरा-कन्नौज में 6-6 मरीज, मुजफफरनगर-जौनपुर में पांच-पांच, लखीमपुर-हाथरस-मैनपुरी में चार-चार, कासगंज-एटा-मिर्जापुर-बांदा में तीन-तीन, पीलीभीत-हरदोई-कौशांबी-इटावा-अलीगढ़ में दो-दो, शाहजहांपुर-भदोही-उन्नाव-प्रयागराज-संतकबीरनगर-गोंडा-मऊ-सुल्तानपुर में एक-एक मरीज सामने आए हैं।

162 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं

अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 162 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। आगरा से 18, लखनऊ से 9, गाजियाबाद से 13, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) से 43, लखीमपुर-खीरी से 4, कानपुर नगर से 1, पीलीभीत से 2, मोरादाबाद से 1, वाराणसी से 6, शामली से 2, जौनपुर से 4, मेरठ से 17, बरेली से 6, बुलन्दशहर से 2, गाजीपुर से 5, फ़िरोज़ाबाद से 3, हरदोई से 2, प्रतापगढ़ से 3, शाहजहांपुर से 1, महराजगंज से 6, हाँथरस से 4, बाराबंकी से 1, कौशाम्बी से 2, सीतापुर से 6 व प्रयागराज से 1 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ करवाकर डिस्चार्ज किया गया।

अभी तक 1343 लोग संक्रमित, इनमें कुल 814 तब्लीगी जमाती;
उत्तर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आगरा और लखनऊ में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। आगरा में संक्रमित मरीजों की संख्या 300 को पार कर गई है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I