पीएम मोदी ने फोन पर जाना काशी का हाल,
बोले- कोरोना की जंग में उत्साह बरकरार रखिए,
कोई भूखा न रहे, इसका भी रखें ध्यान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात अपने संसदीय क्षेत्र काशी के सात भाजपा नेताओं से बात कर जिले का हाल जाना। पीएम मोदी ने कहा- काशी कोरोना की जंग में मिसाल कायम कर रही है।लोगों का उत्साह कम नहीं होना चाहिए। कोई भूख न रहे, इसलिए मदद करते रहिए। उन्होंने नेताओं से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने की सलाह दी।
वाराणसी में अब तक 14 टेस्ट पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें एक की मौत हुई, जबकि दो मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पीएम से बातचीत के बाद नेताओं ने क्या कहा?
काशी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात 9 बजे के आसपासमहापौर मृदुला जयसवाल, काशी क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा महेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री अशोक चौरसिया, मंत्री अशोक तिवारी से बातचीत की है।शंकर गिरी ने बताया कि, पीएम ने उनसे व उनकी पत्नी से बात की है। उन्होंने काशीवासियों का हाल चाल लिया। बोला कि, लाकडाउन का पालन हो रहा है न? आसपास कोई भूखा न रहने पाए, एक दूसरे की मदद करते रहें। किसी का उत्साह भी कम नहीं होना चाहिए। मॉस्क न हो तो गमछा का इस्तेमाल होना चाहिए।
अस्पताल में ओपीडी बंद, 13 डॉक्टर व कर्मियों को क्वारैंटाइन किया
पितरकुंडा निवासी बुजुर्ग में शनिवार को कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। हिस्ट्री के मुताबिक उसने अपना इलाज महमूरगंज स्थित एक अस्पताल में कराया था। इसके बाद प्रशासन ने अस्पताल में ओपीडी बंद करा दी है। 13 डॉक्टरों और कर्मचारियों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। वहीं कोटा से 289 बच्चे जिले के काशी इंस्टीट्यूट पहुंचे। रैपिड टेस्ट के बाद बच्चों को घरों के लिए छोड़ा गया।
सर सुंदरलाल चिकित्सालय में आमजन का प्रवेश पर रोक
कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सर सुंदरलाल चिकित्सालय परिसर को "कोरोना वायरस संक्रमित क्षेत्र" घोषित किया गया है। अस्पताल परिसर में चिकित्सा विज्ञान संस्थान के फैकल्टी सदस्यों, विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारियों, रेजिडेंट डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व सहायक स्टाफ को छोड़ कर किसी के भी प्रवेश को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को केवल वैद्य गेट पास दिखाने पर ही संभावित संक्रमण की चेतावनी के साथ प्रवेश की अनुमति होगी। चिकित्सा अधीक्षक, सर सुंदरलाल चिकित्सालय, की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अस्पताल परिसर में किसी भी तरह की मीडिया कवरेज/वीडियोग्राफी/फोटोशूट या इंटरव्यू की अनुमति नहीं होगी और न ही किसी मीडियाकर्मी को चिकित्सालय परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी।
तीन मई तक जिले में धारा 144 प्रभावी
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए वाराणसी में धारा 144 तीन मई तक प्रभावी है। सुबह 10 बजे तक फल, सब्जी, दूध और अनाज/गल्ला, पोल्ट्री व अंडा, कृषि संबंधी बीज, संयंत्र, रसायन, उर्वरक, पशु चारा की दुकानों को खोलने की छूट है। जबकि दवा की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। सामानों की होम डिलीवरी शाम छह बजे तक किया जाएगा।रमजान महीने के दृष्टिगत इफ्तार में प्रयुक्त होने वाली सामग्री यथा-सेवईयां, खमीरी रोटी, बिस्किट, भुजिया, ब्रेड आदि तैयार करने वाली ब्रेकरी को इन सभी खाद्य पदार्थों को बनाने की अनुमति रहेगी।ग्रामीण क्षेत्र में मछली मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment