Featured Posts

Breaking

Monday, 20 April 2020

जुआरियों को पकड़ने गए सिपाही पर हमला,

जुआरियों को पकड़ने गए सिपाही पर हमला, 

कार तोड़ी, पथराव में राहगीर घायल

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रविवार रात रक्सा क्षेत्र में जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। सिपाही की कार भी तोड़ डाली।

 पथराव में एक ग्रामीण घायल हो गया। सूचना पाकर कई थानों की फोर्स व अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की है।

सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि, रक्सा थाने में तैनात कांस्टेबल राकेश द्विवेदी के पास सूचना आई थी कि डेली गांव में जुआ खेला जा रहा है। कांस्टेबल ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी ने मौके पर दबिश देने के निर्देश दिए।पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां जुआरियों की संख्या ज्यादा थी और उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया।

सिपाही ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो टीम पर आरोपियों की तरफ से पथराव किया गया, जिसमें एक राहगीर शिवचरन वर्मा व्यक्ति घायल हो गया। जुआरियों ने सिपाही की कार तोड़ डाली। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है।

हमले की खबर पाकर एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एएसपी साद मिया खान, सीओ सिटी संग्राम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी। लेकिन कोई आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। सीओ सिटी ने बताया कि, पुलिस आरोपियों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई कर रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे।

जुआरियों को पकड़ने गए सिपाही पर हमला,
पुलिस ने गांव में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I