बीते 24 घंटे में 42 नए केस; संक्रमितों की संख्या 74 पहुंची,
चार नए हॉटस्पॉट को सील हुए
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में तब्लीगी जमात और उनके संपर्क में आने वाले संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर 43 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए।अब जिले में संक्रमितों की संख्या 74 पहुंच गई है। जिसमें से 7 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है। एक साथ कई केस बढ़ने से जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए शहर में चार नए हॉटस्पॉट बनाए गए। अब तक 17 हॉटस्पॉट को चिन्हित किया जा चुका है।
कानपुर में बढ़ रहा संक्रमण का ग्राफ
बीते 24 घंटे में गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) ने कोविड-19 लैब से तीन रिपोर्ट जारी की गई। सोमवार को 17 नए पॉजिटिव केस की रिपोर्ट आई है। जबकि, इससे पहले रविवार को 14 लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें कुलीबाजार के एक मदरसे के 7 छात्र शामिल थे। इसके साथ ही कुली बाजार के कर्नलगंज से 7 संक्रमित मिले थे। इन सभी को दोपहर को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।इसके बाद रविवार रात को दूसरी रिपोर्ट सामने आई, जिसमें 12 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इस रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ग्वालटोली थाना के डीएस टॉवर में रहने वाली एक महिला संक्रमित पाई गई है।
दरअसल यह महिला कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले रेडीमेड कारोबारी की भांजी है। महिला पति के साथ रेडीमेड कारोबारी को अस्पताल देखने गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला और उसके पति की हिस्ट्री खंगलना शुरू कर दिया है। कर्नलगंज से पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जाजमऊ के अशरफाबाद मदरसे के 6 छात्र संक्रमित पाए गए हैं।
मदरसे में बिहार व झारखंड के बच्चे
इस मदरसे में बिहार और झारखंड के छात्र रह कर पढाई करते है। लॉकडाउन की वजह से 89 छात्र अपने घर नहीं जा पाए थे। दो दिन पहले मदरसे के छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी इसके बाद छात्रों के सैंपल लिए गए थे। मदरसे के 6 संक्रमित छात्रों को हैलट के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है। अभी मदरसे के और भी छात्रों की रिपोर्ट आना बाकी है। इस पूरे इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।ये नए चार हॉटस्पॉट सील हुए शहर में अभी तक 13 हॉटस्पॉट थे। लेकिन कोरोना के नए मामले आने के बाद पुलिस प्रशासन ने चार नए हॉटस्पॉट एरिया घोषित किए हैं। जिसमें संक्रमितों के घरों को सेंटर प्वाईंट मानकर एक किलोमीटर के एरिया को सील किया गया है।
नए हॉटस्पॉट में ग्वालटोली थाना क्षेत्र का डीएस टॉवर, चकेरी थाना क्षेत्र का जाजमऊ का अशरफाबाद मदरसा के आसपास का एरिया सील किया गया है। किदवई नगर थाना क्षेत्र का एचटू ब्लॉक व कर्नलगंज का तिकुनियापार्क का क्षेत्र सील किया गया है।
10 थाना क्षेत्रों में 13 मस्जिदों के आसपास का क्षेत्र सीलपहले से घोषित हॉटस्पॉट में चमनगंज और बेकनगंज थाना क्षेत्र में आने वाली हलीम प्राइमरी मस्जिद, कर्नलगंज और बजरिया थाना क्षेत्र की हुमांयू मस्जिद, अनवरगंज और बादशाहीनाका थाना क्षेत्र में आने वाली कुली बाजार की हाजी इनायत मस्जिद, शेख लल्लन मस्जिद व हाता वाली मस्जिद का इलाका आता है।
नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया की खैर मस्जिद, नसीमाबाद मस्जिद व मदरसा इदायतुल्ला, बाबूपुरवा थाना क्षेत्र की सुफ्फा मस्जिद और मुशीपुरवा की बिलाल मस्जिद का इलाका शामिल है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र की कजियानी मस्जिद और रहमानिया मस्जिद, सजेती थाना क्षेत्र की बरीपाल बड़ी मस्जिद शामिल है। 10 थाना क्षेत्रों में आने वाली 13 मस्जिदों के एक किलोमीटर तक की सीमाओं को सील किया गया है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment