सहारनपुर में तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के चार रिश्तेदारों पर एफआईआर दर्ज
तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना मुहम्मद साद कंधालवी पर दिल्ली पुलिस लगातार अपना शिकंजा कसती जा रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मौलाना साद के करीबी तीन मौलाना भाईयों समेत चार लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट व जानकारी छिपाने के आरोप में कोतवाली मंडी में केस दर्ज किया गया है।
इनमें दो मौलाना भाईयों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव है। जबकि, अन्य दो की रिपोर्ट आना बाकी है।
बार-बार काउंसलिंग के बाद भी छिपाई जानकारी
डीएम सहारनपुर ने बताया कि, मंडी क्षेत्र के मोहल्ला मुफ्ती में मौलाना साद की ससुराल है। इसी मोहल्ले में मौलाना साद की के करीबी तीन मौलाना भाई रहते हैं। हाल ही में इनमें से दो भाइयों ने दक्षिण अफ्रीका व एक भाई ने फ्रांस की यात्रा की थी।
यात्रा से लौटते समय ये लोग दिल्ली के मरकज गए थे। लेकिन इस बात इन्होंने छिपाया। मरकज से लौटने के बाद ये लोग सहारनपुर आ गए।
दो बार की काउंसलिंग के बाद भी सभी ने सूचना छिपाई की कि, ये लोग मरकज गए थे। फोन की सीडीआर निकलवाई गई तो इस बात की पुष्टि हुई है।
जांच में पता चला कि, दो भाईयों ने 25 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की। 16 मार्च को इनकी लोकेशन दिल्ली के मरकज में थी। इसके बाद सहारनपुर आ गए। संदेह के आधार पर मौलाना की जांच कराई गई तो इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो की रिपोर्ट आना बाकी है।
प्रदेश में अब तक 471 जमाती पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 805 केस सामने आए हैं। गुरुवार को 12 घंटे के भीतर 82 नए मामले आए। जिसमें 43 जमाती हैं। वहीं, पूरे प्रदेश में अब तक 471 तब्लीगी जमाती संक्रमित मिले हैं। 13 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, अब तक 74 मरीज ठीक भी हुए हैं।
No comments:
Post a Comment