कानपुर से भाजपा सांसद पर अभिनेता परेश रावल ने टि्वट कर कसा तंज;
लिखा- आलू एक दर्जन दयालु दो दर्जन
बॉलीवुड अभिनेता व पूर्व भाजपा सांसद परेश रावल ने कानपुर से भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी की एक फोटो टि्वट करते हुए उन पर तंज कसा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।दरअसल, कानपुर में भाजपा नेता जरुरतमंदों की मदद के लिए लंच पैकेट तैयार करा रहे हैं। इस दौरान सांसद ने नेताओं के साथ एक बड़े भगौने में आलू डालते हुए फोटो खिंचाई।
नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा। इस पर परेश रावल ने लिखा- 'आलू एक दर्जन दयालु दो दर्जन'। सोशल मीडिया पर लोग नेताओं पर अपने अपने अंदाज में कमेंट्स कर रहे हैं।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment