ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने साइकिल से गश्त का रास्ता पकड़ा
कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए देश में तीन मई तक लॉकडाउन है। अधिकतर लोग लॉकडाउन में घरों में कैद हैं। लेकिन, अभी भी कुछ लोग घरों से बाहर निकलकर नियमों का उलंघन करते हैं।
ऐसे लोगों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने साइकिल से गश्त शुरू की है। इससे पुलिसवाले उन गलियों तक पहुंच पाने में सफल हो रहे हैं, जहां वे जीप से नहीं जा सकते थे।
सायरन सुनकर भाग जाते थे लोग
चंदौसी के सीओ अशोक कुमार ने बताया- अधिकतर लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। लेकिन, कुछ जगहों पर गली व मोहल्लों में लोग झुंड बनाकर बैठते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए, कोरोनावायरस महामारी के बारें में लोगों को जागरुक करने और सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए साइकिल से गश्त शुरू की गई है।
उन्होंने कहा- सायरन की आवाज सुनकर लोग अपने घरों में भाग जाते हैं, लेकिन वैसे वे दिनभर गलियों में झुंड बनाकर लॉकडाउन का उलंघन करते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए साइकिल से गश्त शुरू की है।
संभल में कोरोना के छह संक्रमित
कोरोना का संक्रमण राज्य के 48 जिलों में हैं। यहां अब तक 773 टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। 69 मरीजों का उपचार हो चुका है। 13 की मौत हुई है। संभल में भी 6 संक्रमित मिले हैं।
वहीं, राज्य में अब लॉकडाउन का उलंघन करने के आरोप में 19,488 एफआईआर धारा 188 में दर्ज हुई हुई। 60,258 लोगों को नामजद किया गया है। कालाबाजारी के मामले में424 एफआईआर दर्ज की गई है। 534 आरोपियों में से 187 गिरफ्तार हुए हैं।
No comments:
Post a Comment