अलीगढ़ में लॉकडाउन का पालन करा रही पुलिस टीम पर पथराव, दो घायल,
इलाके में तनाव की स्थिति बरकरार
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के भुजपुरा में बुधवार दोपहर लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया गया। दरअसल, पुलिसकर्मी लॉकडाउन में छूट की अवधि 11 बजे खत्म होने के बाद सब्जी का ठेला हटवा रहे थे।इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सूचना पाकर फोर्स पहुंची तो पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा गया।
इलाके में तनाव की स्थिति बरकरार है। जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर मार्च किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान जारी है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment