Featured Posts

Breaking

Sunday, 5 April 2020

तब्लीगी जमातियों पर टिप्पणी के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या;

तब्लीगी जमातियों पर टिप्पणी के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या; 

तनाव के चलते फोर्स तैनात

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में रविवार सुबह करेली थाना क्षेत्र के बक्शी मोड़ा में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दीर गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे हमलावर को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस ने गिरफ्तारी करते हुए पड़ताल शुरू की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि, कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के लिए जिम्मेदार जमातियों पर युवक ने टिप्पणी कर दी थी।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने आरोपियों पर रासुका लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही पीड़ित परिवार को पांच लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है।

लॉकडाउन के बीच कैसे खुली दुकान?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा- लॉकडाउन के बीच चाय की दुकान का खुलना नियम विरूद्ध है। इसके लिए पुलिस जिम्मेदार है। लॉकडाउन का पालन कराने में लापरवाही बरती गई है।

ये है पूरा मामला

करेली थाना क्षेत्र के बक्सी मोड़ा गांव निवासी लोटन निषाद रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे किसी काम से घर से बाहर निकला था। वह एक चाय की दुकान पर था, तभी उसका जमातियों पर टिप्पणी करने को लेकर गांव निवासी मोहम्मद सोना से विवाद हो गया।


 विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच मोहम्मद सोना ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली लगने से लोटन निषाद की मौत हो गई।फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और मोहम्मद सोना को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपनी सुपुर्दगी में लिया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
तब्लीगी जमातियों पर टिप्पणी के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या;
हत्या की खबर पाकर पुलिस गांव पहुंची है। तनाव को देखते हुए ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I