Featured Posts

Breaking

Sunday, 5 April 2020

काशी में संक्रमित 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के दो दिन बाद आई कोविड-19 की रिपोर्ट;

काशी में संक्रमित 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के दो दिन बाद आई कोविड-19 की रिपोर्ट; 

आसपास का क्षेत्र सील, 10 सैंपल जुटाया गया

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कोरोना वायरस के संदिग्ध 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के दो दिन बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बीते शुक्रवार को संक्रमित की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हुई थी। संक्रमित को डायबिटीज व ब्लड प्रेशर की समस्या थी।

डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि, संक्रमित के वार्ड गंगापुर को सील कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। घर के सिर्फ दो लोगों को दाह संस्कार की अनुमति दी गई है।

कोलकाता से लौटने पर बिगड़ी थी सेहत

गंगापुर के रहने वाले 55 वर्षीय एक दुकानदार 15 मार्च को कोलकाता से लौटे थे। 27 मार्च सर्दी-जुकाम की शिकायत हुई। परिवार ने दो प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने बीएचयू ले जाने की सलाह दी। दो अप्रैल को आईसीयू में भर्ती कराया गया। लेकिन अगले दिन 3 अप्रैल को मौत हो गई। इससे पहले लार का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट के आने तक दाह संस्कार न करने की हिदायत दी गई थी।

परिवार के 10 जनों का सैंपल लिया गया

स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के 10 परिजनों का सैंपल लिया है। साथ ही गंगापुर के आसपास का क्षेत्र सील किया जा रहा है। वाराणसी में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 5 मामले सामने आए हैं। जबकि मदनपुरा व लोहता से संदिग्ध 41 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक यहां 14831 लोगों को होम क्वारैंटाइन किया गया है।

इससे पहले बस्ती व मेरठ में हुई थी संक्रमितों की मौत

शहररोग की उम्रसंक्रमण की पुष्टि कब?मृत्यु कब?मेडिकल हिस्ट्री
बस्ती25 वर्षीय युवकएक अप्रैल30 मार्चलिवर व किडनी रोग
मेरठ72 वर्षीय बुजुर्ग29 मार्चएक अप्रैलडायबिटीज, क्रॉनिक पल्मोनरी डिजीज
वाराणसी55 वर्षीय अधेड़5 अप्रैल3 अप्रैलडायबिटीज, ब्लड शुगर

शनिवार को यह 67 कोरोना पॉजिटिव मिले

यूपी में अब तक 249 संक्रमित हो गए हैं। अब तक मिले कुल 249 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें नोएडा 58, आगरा 44, मेरठ 32, लखनऊ 10, गाजियाबाद 14, सहारनपुर 13, कानपुर 7, महाराजगंज, बरेली और शामली 6-6, वाराणसी, बस्ती 5-5, फिरोजाबाद, हाथरस 4-4, जौनपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजीपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, औरैया 3-3, मीरजापुर, पीलीभीत, बागपत 2-2, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बांदा, शाहजहांपुर, बाराबंकी एक-एक का संक्रमित शामिल है। शनिवार देर शाम तक 67 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें आगरा में 25, मेरठ 7, गाजियाबाद 4, नोएडा 8, गाजीपुर 2, महाराजगंज 6, हाथरस 4, हापुड़ 2, औरैया 3, प्रतापगढ़ में एक, मिर्जापुर 2, बांदा में एक, आजमगढ़ में एक, बाराबंकी का एक लोग शामिल है

काशी में संक्रमित 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के दो दिन बाद आई कोविड-19 की रिपोर्ट;
वाराणसी में गंगापुर के एक किमी परिधि को सील कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I