मुरादाबाद में क्वारैंटाइन कराने गई स्वास्थ्य व पुलिस टीम पर हमला,
कई घायल
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बुधवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव का मामला सामने आया है।आरोप है कि, नागफनी थाना अंतर्गत हाजी नेक की मस्जिद के पास स्वास्थ विभाग की टीम क्षेत्र के कुछ लोगों को क्वारैंटाइन करने गई थी। जिसके बाद क्षेत्र के कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव किया। इस दौरान कई स्वास्थ्यकर्मी व पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment