Featured Posts

Breaking

Tuesday, 21 April 2020

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर केस दर्ज,

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर केस दर्ज, 

जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के दो अलग-अलग मामलों में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष की शिकायत पर दो मामले दर्ज किये गये हैं। पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष एडवोकेट उमेश शर्मा ने बताया कि मथुरा के सौंख कस्बा निवासी एक शख्स और मथुरा कोतवाली क्षेत्र के श्याम घाट, बंगाली घाट क्षेत्र निवासी एक शख्स के फेसबुक अकाउंटपर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी से संबंधित अभद्र टिप्पणियों के मामले में शिकायत दर्ज कराई गयी हैं। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से शिकायत की जिसके आधार पर मामले दर्ज किये गये हैं।

कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह के मुताबिक, कांग्रेस नेता के खिलाफ फेसबुक पर की गई टिप्पणियों के मामले में स्थानीय नेताओं की तहरीरों के अनुसार मामले दर्ज कर लिए गए हैं और प्रकरण की जांच शुरु कर दी गई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर केस दर्ज,
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मथुरा के कांग्रेस महानगर अध्यक्ष की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I