Featured Posts

Breaking

Tuesday, 21 April 2020

मेरठ मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड की खिड़की से कूदकर कोरोना संदिग्ध फरार,

मेरठ मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड की खिड़की से कूदकर कोरोना संदिग्ध फरार, 

पुलिस तलाश में जुटी

उत्तर प्रदेश में कोरोना संदिग्धों की लापरवाही प्रशासन के लिए आफत का सबब बन रही है। ताजा मामला मेरठ जिले का है। यहां लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध मरीज मंगलवार की सुबह खिड़की से कूदकर फरार हो गया।

इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अधिकारियों ने घटना की जानकारी की और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि शहर के लखीपुरा निवासी 23 वर्षीय संदिग्ध मरीज को 19 अप्रैल को कोविड-19 अस्पताल के कोरोना संदिग्ध वार्ड में क्वारैंटाइन किया गया था। मंगलवार की सुबह वह अस्पताल की पहली मंजिल पर बने आइसोलेशन वार्ड से चादर की रस्सी बनाकर खिड़की से कूदकर फरार हो गया।

 इसकी जानकारी जब मेडिकल स्टॉफ को हुई तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना मेडिकल पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना मेडिकल प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट आ गई है जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस फरार कोरोना संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है।

मेरठ मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड की खिड़की से कूदकर कोरोना संदिग्ध फरार,
मेडिकल कॉलेज प्रशासन की मुश्किलें बढ़ीं। पुलिस को अवगत कराया।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I