Featured Posts

Breaking

Sunday, 19 April 2020

शहर में कोरोना से तीसरी मौत:

शहर में कोरोना से तीसरी मौत: 

परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों को क्वारैंटाइन कराया गया

कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच यूपी के मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है।

यह व्यक्ति शुक्रवार दोपहर को परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। इससे पहले वह एक प्राइवेट हॉस्पटिल में भर्ती हुआ। उसके कोरोना संक्रमित होने का पता उसकी मौत के बाद आई ब्लड रिपोर्ट से चला।

मेरठ में कोरोना संक्रमण से यह तीसरी मौत है, इससे पहले दो मौत यहां कोरोना संक्रमण से हो चुकी हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजकुमार ने बताया कि मृतक गढ़रोड स्थित राजनगर कालोनी का रहने वाला था। वह संतोष हास्पिटल में अकाउंटेंट था। 5 अप्रैल को उसकी तबियत खराब हुई थी, जिसके बाद वह वहीं डॉक्टर से दवाई ले रहा था। तबियत अधिक खराब होने पर परिजनों ने उसे दो दिन पहले संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, आराम नहीं लगा तो शुक्रवार दोपहर को वह उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे।

रात में वेंटिलेटर पर रखा गया था

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में इलाज शुरू किया गया, रात में तबयित अधिक खराब होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उसने देर रात करीब डेढ़ बजे दम तोड़ दिया। शनिवार दोपहर में उसकी ब्लड रिपोट आई तो उसमें उसके कोरोना संक्रमित होने का पता चला।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि उसके परिवार के चार सदस्यों समेत सात को क्वारैंटाइन किया गया है। उस अस्पताल के स्टॉफ को भी क्वारैंटाइन किया जा रहा है जो इलाज के दौरान उसके संपर्क में आए थे। मरने वाले व्यक्ति की उम्र 52 साल है। हॉस्पिटल को भी सैनेटाइज किया जा रहा है। उस कालोनी को भी सील किया जा रहा है जहां वह रहता था।

शहर में कोरोना से तीसरी मौत:
मेरठ में कोरोना से तीसरे व्यक्ति की मौत शनिवार देर रात हो गयी। मरने वाले व्यक्ति की उम्र 52 साल है। हॉस्पिटल को भी सैनेटाइज किया जा रहा है। उस कालोनी को भी सील किया जा रहा है,  जहां वह रहता था।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I