3 नए पॉजिटिव सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या पहुंची 95,
अब तक 33 लोग उपचार के बाद डिस्चार्ज किए गए
उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए। संक्रमित मरीजों में दो एच्छर ग्रेटर नोएडा से हैं।वहीं सेक्टर 15-ए की एक बुजुर्ग महिला में कोरोना का संक्रमण पाया गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना के 95 मामले हो गए हैं। इनमें से 33 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
हालांकिशुक्रवार को ही नोएडा के 9 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। जिले के 95 मरीजों में से अब तक कुल 33 लोगों को ठीक हो जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। फिलहाल, 59 मरीजों का इलाज यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि विगत 24 घंटे में 82 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। इसमे 79 रिपोर्ट निगेटिव आई और तीन पाजिटिव रिपोर्ट है। इसमे दो संक्रमितों एच्छर गांव ग्रेटरनोएडा के है। एक महिला शामिल है जिसकी उम्र 35 साल और एक पुरूष इसकी उम्र 39 साल है। इसके अलावा एक नया मामला सेक्टर-15ए का है। यहा 70 वर्षीय एक बुर्जुग महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने एक प्राइवेट लैब से अपना टेस्ट कराया है। बुर्जुग महिला दिल्ली की रहने वाली है। वह यहा अपने बेटे के यहा आई थी। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह प्रयास कर रहे हैं कि महिला को दिल्ली में संक्रमण हुआ था या फिर नोएडा में।
अब तक 61 मामले एक्टिव
सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से अब तक 33मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। ऐसे में सक्रिय मामले 61 है। खास यह है कि इनमे से किसी में भी संक्रमण वृहद स्तर पर नहीं है। विभाग की ओर से अब तक 4 लाख 15 हजार 369 घरों को विजिट किया जा चुका है। कुल 13 लाख 24 हजार 278 लोगों की स्क्रीनिंक की जा चुकी है।वहीं, शहर में अलग-अलग स्थानों पर कुल 500 लोग क्वारैंटाइन सेंटर में है। कई लोग अपना क्वारैंटाइन पूरा कर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2005 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। साथ ही 1119 विभागीय निगरानी में है। जिन लोगों में शनिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई है,उन स्थानों को सील कर दिया गया है। उनके परिजनों को क्वारैंटाइन किया गया है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment