Featured Posts

Breaking

Thursday, 23 April 2020

नेपाल की रहने वाली महिला समेत 8 के टेस्ट पॉजिटिव;

नेपाल की रहने वाली महिला समेत 8 के टेस्ट पॉजिटिव; 

ट्रेवेल हिस्ट्री खंगालने में जुटा प्रशासन

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। यहां गुरुवार को 20 सैंपल में से 8 की रिपोर्ट की पॉजिटिव आई है।

 इनमें एक नेपाल की रहने वाली 54 वर्षीय महिला भी शामिल है। डीएम शंभू कुमार ने सीएमओ, सीएमएस व सीडीओ के साथ आपातकालीन बैठक की है।

 राहत की बात है कि, इन संक्रमितों को संदिग्ध मानकर जिला प्रशासन ने पहले ही क्वारैंटाइन कर रखा था।

छह को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

जिला प्रशासन ने आठ रोगियों में से छह लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जबकि, एक महिला को उसके घर में ही आइसोलेट किया गया है। वह कुछ दिनों पहले गाजियाबाद से ऑपरेशन कराकर लौटी थी। वहीं, एक युवक अभी भी शेल्टर होम में आइसोलेट है।

 स्वास्थ विभाग अब सबकी हिस्ट्री खंगालने में जुटा हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद बहराइच शहर के दरगाह थाने के एसएचओ विनय सरोज ने कोरोना पॉजिटिव महिला के परिजनों से उनकी ट्रेवेल हिस्ट्री की जानकारी ली व उनके ड्राइवर के घर पहुंचकर उसकी भी जानकारी प्राप्त की।

संक्रमितों में अधिकतर प्रवासी मजदूर

संक्रमित मरीजों में कई प्रवासी मजदूर हैं, जो दिल्ली से चलकर बहराइच स्थित अपने घर पहुंचे थे, जो काफी समय तक अपने गांव में अपने घर पर भी रुके थे। 8 मरीजों में एक युवक लगभग 20 दिन पहले से अपने गांव वजीरपुर में रह रहा था।

जिसे कुछ दिन पहले बुखार आने पर गांव वालों ने सूचना देकर अस्पताल में आइसोलेट कराया था। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले से भेजे गए 382 सैंपल में 260 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।

लेकिन एकाएक 8 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से जिला प्रशासन की नींद उड़ गई है। सीएमएस डॉक्टर डीके सिंह ने बताया कि, टीम ने पीड़ित के परिवारों को भी क्वारैंटाइन करा रही है।

नेपाल की रहने वाली महिला समेत 8 के टेस्ट पॉजिटिव;
एक साथ आठ केस पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई है। अभी तक ये जिला कोरोना फ्री था। प्रशासन ने आपातकालीन बैठक बुलाकर संक्रमितों का हर ब्यौरा जुटाने का प्रयास शुरू किया है।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I