8 नए केस: संक्रमितों की संख्या 335 पहुंची,
इनमें 62 मरीज सैफई मेडिकल कॉलेज शिफ्ट
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को यहां 8 नए संक्रमित मिले। इससे अब संक्रमितों की संख्या 335 पहुंच गई है।इनमें 6 की मौत हो चुकी है। जबकि 30 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसी के साथ यहां हॉटस्पॉट की संख्या भी 84 हो गई है। मेडिकल कॉलेज में एक लैब टेक्नीशियन भी संक्रमित मिला है। यहां कोरोना का सबसे बड़े हॉटस्पॉट पारस अस्पताल को प्रशासन ने दोबारा सील किया है।
जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि, यहां से 62 संक्रमित मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सैफई पीजीआई शिफ्ट किया गया है।
प्रशासन ने यहां नेशनल हाइवे 2 स्थित हिंदुस्तान कॉलेज कैंपस को नया क्वारैंटाइन सेंटर बनाया है। यहां 600 संक्रमितों को रखने की व्यवस्था है। जिसमें कम्युनिटी किचेन की व्यवस्था की गई है।
अभी तक कई जगहों पर कोरोना संदिग्ध रखे गए थे। जिन्हें संभालने में प्रशासन को कठिनाई आ रही थी। प्रशासन के मुताबिक, जिले में अब तक 500 ज्यादा लोगों को इंस्टिट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा जा चुका है।
एसएन मेडिकल कॉलेज का एक लैब टेक्नीशियन भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। टेक्नीशियन कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेते हुए वक्त संक्रमित हुआ है। अब तक मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टर समेत छह स्टाफ संक्रमित हो चुके हैं।
इससे पहले एक एंबुलेंस ड्राइवर भी संक्रमित मिला था। इसके बाद से अब मेडिकल स्टॉफ में भय है। गुरुवार को माइक्रोबायोलॉजी लैब में टेक्नीशियनों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment